PlayBreaking News

IND vs SA :अभिषेक- तिलक के खराब फॉर्म से निराश कप्तान सूर्या, बॉलर्स पर बोले- हमें गर्व हैं कि...

इसके अलावा पिच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि टीम इंडिया हर तरह की परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने माना कि विकेट बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हालात के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश की है।
Follow on Google News
अभिषेक- तिलक के खराब फॉर्म से निराश कप्तान सूर्या, बॉलर्स पर बोले- हमें गर्व हैं कि...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड के सुपर-8 मुकाबलें की शुरुआत आज से हो रही है। पहले मैच में पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। मैच कोलंबो में खेला जाएगा। दूसरी ओर भारतीय टीम  कल अपने सुपर-8 का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें टीम के सफर की तो अब तक टीम बॉलिंग, फील्डिंग में जबरदस्त रही है, जबकि बैंटिंग अभी भी टीम की चिंता बनी हुई है।खासकर भारत की ओपनिंग जोड़ी के खराब फॉर्म को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी परेशान हैं।

    अभिषेक पर बोले- अब हम उन्हें संभालेंगे

    टीम इंडिया के ताबड़तोड़ ओपनर अभिषेक शर्मा का फॉर्म इस समय टीम के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है। वह लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं और मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं।

    सुपर-8 से पहले जब इस बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने अभिषेक का समर्थन किया। सूर्यकुमार ने कहा, “जो लोग अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान हैं, मैं भी उनके लिए परेशान हूं। पिछले साल अभिषेक ने हमारे लिए टीम को संभाला था और इस टूर्नामेंट में अब हम अभिषेक को संभालेंगे।”

    तिलक के फॉर्म पर भी बताई प्लानिंग

    ग्रुप स्टेज के चार मैचों में 106 रन बनाने वाले तिलक वर्मा अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्थिति साफ की। 

    सूर्यकुमार ने कहा, “तिलक को एक खास भूमिका दी गई है। अगर एक विकेट जल्दी गिरता है, तो वह अपने शॉट्स खुलकर खेल सकता है। लेकिन अगर दो विकेट गिर जाते हैं, तो उसे थोड़ा समय लेकर पारी संभालनी होगी। कुल मिलाकर सूर्या का साफ मैसेज है कि तिलक के फॉर्म को लेकर हमें कोई चिंता नहीं है।

    गेंदबाजी यूनिट 170 रन को भी डिफेंड कर सकती- सूर्या

    इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे अपने गेंदबाजों पर गर्व है। अगर मैच 170 से 180 रन के आसपास का भी हो, तो मुझे भरोसा है कि हमारे गेंदबाज हमें जीत दिला सकते हैं।” सूर्या ने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी था जब 230 से 240 रन बनाना मुश्किल लगता था।

    लेकिन अब टीम की सोच और आत्मविश्वास बदल चुका है। उन्होंने साफ किया कि टीम सिर्फ लगातार आक्रमण करने वाली नहीं बनना चाहती। कप्तान के मुताबिक, “हमें 7 से 15 ओवर के बीच स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा,” ताकि टीम हर स्थिति में संतुलित और प्रभावी बनी रहे।

    टीम पिच कंडीशन के हिसाब से ढलती है

    इसके अलावा पिच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि टीम इंडिया हर तरह की परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने माना कि विकेट बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हालात के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश की है। सूर्यकुमार ने कहा कि बल्लेबाजी करते समय परिस्थितियों का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है।

    हमारे पास काफी हुनर है, लेकिन कई बार हालात के मुताबिक खेलना पड़ता है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम में ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts