प्यार, धोखा, दर्द और फिर अंत…पत्नी की बेवफाई ने मां से छीना बेटा, न्याय की उम्मीद को तरसता परिवार

महाराष्ट्र के अमरावती में युवक मोहित चावला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिवार ने पत्नी की कथित बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना को मौत की वजह बताया है। वीडियो और ऑडियो क्लिप के आधार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
पत्नी की बेवफाई ने मां से छीना बेटा, न्याय की उम्मीद को तरसता परिवार
मृतक मोहित (बाएं), पत्नी कशिश और प्रेमी तुषार (दाएं)
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमरावती। महराष्ट्र के अमरावती जिले में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उसके परिजनों ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि, पत्नी की कथित बेवफाई और धोखे की वजह से युवक मानसिक तनाव में आ गया, जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया। मामला गाडगे नगर थाना क्षेत्र स्थित विलास नगर का है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

    मां ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक मोहित चावला (उम्र 26 साल) की मां संध्या चावला ने आरोप लगाए हैं कि, उनके बेटे की मौत की जिम्मेदार उसकी बहू कशिश चावला है। उनका कहना है कि, बहू का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध है और इसका एक वीडियो भी हाल ही में सामने आया है। परिजनों के अनुसार, वीडियो में महिला अपने प्रेमी तुषार के साथ नजर आ रही है। जब यह वीडियो महिला के पति के पास पहुंचा, तो वह गहरे सदमे में चला गया और उसने आत्महत्या कर ली। 

    पत्नी और प्रेमी का वीडियो आया सामने

    इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्नी कशिश एक युवक के साथ नजर आ रही है, दावा किया जा रहा है कि ये उसका प्रेमी तुषार है। 

    पति-पत्नी की रिकॉर्डिंग आई सामने

    परिवारजनों का यह भी कहना है कि, एक अन्य वीडियो में पति-पत्नी के बीच बातचीत रिकॉर्ड हुई है। इस कथित वीडियो में युवक अपनी पत्नी से यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, तुम्हारे चक्कर में ही तुम्हारे पहले पति की जान गई थी। इसका वीडियो भी परिजनों ने मीडिया को दिए हैं।

    एक ऑडियो में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी कशिश, दोस्त शिवानी, उसके बॉयफ्रेंड तुषार और बुआ को जिम्मेदार बताया है।

    कशिश ने मोहित से की थी दूसरी शादी

    जानकारी के मुताबिक, महिला की यह दूसरी शादी है। उसके पहले पति जिसका नाम भरत था, उसकी भी मौत हो चुकी है, जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी मोहित चावला के साथ की थी, अब दूसरी शादी में भी इसी तरह की परिस्थितियां सामने आने का आरोप लगाया जा रहा है। युवक के परिजनों का कहना है कि, लगातार मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद के कारण मोहित ने ये कदम उठाया है।

    घटना के बाद युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगलों पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद से ही बहू कशिश, उसका परिवार और प्रेमी गायब है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच चल रही है, लेकिन अपने घर के चिराग को खो चुकी मां न्याय की की आस में है, जिसका बुढ़ापे की लाठी का सहारा छिन गया।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts