Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PAK vs NZ :पहले सुपर- 8 में महाभिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पहले सुपर- 8 में महाभिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है। ग्रुप चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने 4 में से 3-3 मैच जीते, जबकि 1-1 मुकाबले में हार का सामना किया।

    दोनों टीमें अपने ग्रुप की मजबूत टीमें

    पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया था, जबकि उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी। वहीं न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को मात दी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी थी। अब सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी।

    हेड- टू- हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

    टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 49 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 24 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 23 मैचों में जीत मिली है। 2 मुकाबले बिना नतीजे के रहे।हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा बेहतर रहा है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 5 बार जीत दर्ज की है। वहीं, कीवी टीम को सिर्फ 2 मुकाबलों में सफलता मिली है।

    टिम साइफर्ट के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन

    इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी में टिम साइफर्ट सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 167.96 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 173 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 9.67 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को आउट किया है। इन प्रदर्शन से साफ है कि इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए साइफर्ट और फर्ग्यूसन अहम खिलाड़ी साबित हो रहे हैं।

    PAK के लिए साहिबजादा फरहान टॉप बैटर

    नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में शतक लगाने वाले साबिहजादा फरहान इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 220 रन बनाए और टॉप रन स्कोरर भी बने। वहीं गेंदबाजी में अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर चर्चा में रहे उस्मान तारिक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 8 विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts