PlayBreaking News

इंदौर में AI समिट प्रदर्शन का असर :BJYM-Cong कार्यकर्ता भिड़े, कांग्रेस दफ्तर के घेराव के दौरान झड़प; पत्रकार समेत कई घायल

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए। कांग्रेस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच पथराव हुआ, जिसमें कई लोग और पत्रकार घायल हुए। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर स्थिति संभाली। प्रदर्शन दिल्ली में हुए AI समिट विवाद के विरोध में किया गया।
Follow on Google News
BJYM-Cong कार्यकर्ता भिड़े, कांग्रेस दफ्तर के घेराव के दौरान झड़प; पत्रकार समेत कई घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई। पहले से तैनात पुलिस बल ने सुरक्षा के लिए दोनों ओर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बावजूद प्रदर्शन उग्र हो गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

    कांग्रेस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हुआ। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर, संतरे और टमाटर तक एक-दूसरे पर फेंके गए।

    पत्रकार समेत कई घायल

    हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ता घायल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा घटनास्थल पर कवरेज करने आए कुछ मीडियाकर्मी भी पथराव की चपेट में आए।

    Twitter Post

    प्रदर्शन का कारण

    यह प्रदर्शन एआई समिट में कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ता इंदौर स्थित गांधी भवन पहुंचे और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले।

    पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर हालात को नियंत्रण में किया। पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

    भोपाल में कांग्रेस ने सुरक्षा संभाली

    इंदौर में पथराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद संभाली। भोपाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में डंडे लेकर कार्यालय की सुरक्षा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस भाव से आएंगे, वैसा स्वागत होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts