मैहर : डिवाइडर से टकराकर खाई में पलटी कार, 4 की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

Follow on Google News
मैहर : डिवाइडर से टकराकर खाई में पलटी कार, 4 की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार
मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कटनी से लौट रही कार MP35CA 5631 घुसड़ू नदी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों मृतक एक ही परिवार के थे, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

तीन चचेरे भाई और भतीजे की गई जान

मृतकों की पहचान सुखविधान सिंह (45), दामोदर सिंह (44), अरविंद सिंह (47), और शिवराज सिंह (34) के रूप में हुई है। सुखविधान, दामोदर और अरविंद आपस में चचेरे भाई थे, जबकि शिवराज उनका भतीजा था। सभी मृतक पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के सिमरी गांव के निवासी थे। देखें वीडियो...

कार का कांच तोड़कर निकाले गए शव

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मैहर थाना पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और कार का कांच तोड़कर शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार चारों कटनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर देवेंद्रनगर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को सूचना दे दी गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें- IAS नियाज खान ने की पीएम मोदी की तारीफ, तीन तलाक कानून को बताया मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts