Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पन्ना में फिर चमकी किसान की किस्मत, खदान में मिला 17 कैरेट 11 सेंट का हीरा, लाखों में कीमत

Follow on Google News
पन्ना में फिर चमकी किसान की किस्मत, खदान में मिला 17 कैरेट 11 सेंट का हीरा, लाखों में कीमत
पन्ना। प्रदेश के पन्ना जिले की कृष्णकल्याणपुर पटी खदान में एक बार फिर हीरे की चमक ने सबको चौंका दिया है। किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा और उनके 5 साथियों को खुदाई के दौरान 17 कैरेट 11 सेंट का बेशकीमती हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

किसान मजदूरों की मेहनत लाई रंग

कृष्णकल्याणपुर पटी खदान में किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा और उनके साथियों ने इस हीरे को खोजा है। ये किसान मजदूर लंबे समय से खुदाई के काम में जुटे हुए थे। प्रकाश कुशवाहा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हीरा उनकी और उनके साथियों की जिंदगी बदल देगी। किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा और उनके साथियों के लिए यह खोज एक नई शुरुआत है। इस बेशकीमती हीरे के मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई है।

नीलामी के लिए जमा हुआ हीरा

जानकारी के अनुसार, मिले इस हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है। अब यह हीरा आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जहां इसकी वास्तविक कीमत तय की जाएगी। बता दें, पन्ना की धरती से निकलने वाले हीरे न केवल देशभर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। ये भी पढ़ें- एक देश-एक चुनाव बिल लोकसभा में पेश, समर्थन में 269, विरोध में 198 वोट पड़े
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts