MP में चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, सभी संभालेंगे अपर आयुक्त राजस्व की जिम्मेदारी

भोपाल।मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें तीन अधिकारियों को अलग-अलग संभागों में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है।
दिनेश कुमार मोर्य अपर आयुक्त जबलपुर
2012 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार मोर्य वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थे। शासन ने उन्हें अब अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।
कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह रीवा भेजे गए
2013 बैच के कैलाश वानखेड़े वर्तमान में ऊर्जा विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग, रीवा बनाया गया है। वहीं 2013 बैच के ही अमर बहादुर सिंह, जो जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव थे, को भी अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
चंद्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग का अपर आयुक्त बनाया
2014 बैच के चंद्रशेखर शुक्ला वर्तमान में राजस्व विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग, सागर के पद पर पदस्थ किया गया है।





















