मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'सुमन सखी' चैटबॉट सेवा, महिलाओं को मिलेगी स्वास्थ्य से जुड़ी डिजिटल जानकारी

Follow on Google News
मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'सुमन सखी' चैटबॉट सेवा, महिलाओं को मिलेगी स्वास्थ्य से जुड़ी डिजिटल जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक AI जेनरेटेड चैटबॉट सेवा शुरू करने जा रही है। जिसका नाम सुमन सखी चैटबॉट (SUMAN SAKHI Chatbot) है। यह समाज के सभी तबकों के हित से जुड़ी होगी। इसका खास मकसद गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की देखभाल, बड़े जोखिम की वजहों की पहचान करना और सरकारी योजनाओं की जानकारियों को डिजिटल तकनीक से लोगों तक पहुंचाना है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की पहल

    बता दें, SUMAN SAKHI Chatbot मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा विकसित किया गया है। जो Department of Science and Technology के तहत मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (MPSEDC) के सहयोग से विकसित किया गया है।

    स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ?

    सुमन सखी चैटबॉट गर्भवती महिलाओं को डिजिटल रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने में मदद करेगा। साथ ही, यह चैटबॉट गर्भावस्था से जुड़ी जरूरी सलाह, टीकाकरण की तारीखें, पोषण संबंधी सुझाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराता है। यह खतरे के लक्षणों की पहचान कर समय पर चेतावनी भी देगा है।

    इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है ताकि वे समय पर उचित देखभाल प्राप्त कर सकें।

    अपनी भाषा में 24 घंटे मिलेगी सुविधा

    यह एक खास डिजिटल सुविधा है जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और हिंदी भाषा में काम करती है। लोग गांव के हो या शहर के वे बिना किसी बाधा के अपनी भाषा में इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस चैटबॉट को व्हाट्सएप पर भी चलाया जाएगा, जिससे लोगों को मदद लेना और आसान हो जाएगा। 

    अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा

    यह चैटबॉट सबसे पहले वहां शुरू होगा जहां लोगों को मातृ स्वास्थ्य सेवा की सबसे ज्यादा जरूरत है। बाद में इसे और योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि लोग बाकी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी आसानी से पा सकें। बता दें, कई सेवा का विस्तार चरणों में किया जाएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts