Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में 50% कमीशन मामला : कमलनाथ बोले- भ्रष्टाचार के किन-किन मामलों में केस करेगी BJP, बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे मतदाता

Follow on Google News
MP में 50% कमीशन मामला : कमलनाथ बोले- भ्रष्टाचार के किन-किन मामलों में केस करेगी BJP, बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे मतदाता
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी के भ्रष्टाचार और 50 फीसदी कमीशन वाले ट्वीट पर भी सियासी बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। वहीं अब इसको लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं। भाजपा किस-किस मामले में केस करेगी।

मतदाता शिवराज सिंह को करेंगे विदा : कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम के बाद कहा कि, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के हजारों मामले है। भाजपा किन-किन पर केस करेगी। अब जब प्रदेश में भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है तो इनके पास उपाय क्या बचा? प्रधानमंत्री के दौरे पर कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ याद आने लगा है। संत रविदास याद आने लगे सब कुछ याद आने लगा है। ये सोचते हैं कि, जनता का ध्यान मोड़ पाएंगे लोगों को गुमराह कर पाएंगे। मध्य प्रदेश के मतदाता ने तय कर लिया है। बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1690314399012032513?s=20

अरुण यादव बोले- प्रदेश घोटालो का गढ़ बना

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि, मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और घोटालों का गढ़ बन चुका है। 220 माह की सरकार में 220 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला मध्य प्रदेश में होता है। मध्य प्रदेश 50 प्रतिशत कमीशन वाला राज्य बन चुका है। कांट्रेक्टर और पेटी कांट्रेक्टर ने कुछ दिन पहले ग्वालियर हाईकोर्ट में लिखित आवेदन लगाया, जिसमें बताया कि प्रदेश की सरकार काम करने की एवज में 50 प्रतिशत कमीशन मांगती है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts