MP Election 2023 : हाई प्रोफाइल सीट में फायरिंग से हड़कंप, हरदा में करंट से युवक और खरगोन में हार्ट अटैक से महिला की मौत; कई जिलों में खराब हुई EVM

भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है। इसी दौरान हिंसा की खबरें सामने आ रही है। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी विधानसभा (मुरैना) में गोलीबारी की घटना सामने आई है। वहीं हरदा विधानसभा क्षेत्र के हंडिया तहसील में मतदान केंद्र पर मतदाताओं को करंट लग गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से मतदान केंद्र में हड़कंप मच गया। कुछ पोलिंग सेंटरों पर विवाद और ईवीएम मशीन की भी खराब सामने आई है।
हरदा में पोलिंग बूथ पर करंट लगने से युवक की मौत।[/caption]
कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह नाती राजा ने लगाया हत्या का आरोप।[/caption]
मतदान के लिए लाइन में लगी महिला की हार्ट अटैक से मौत।[/caption]
नरेंद्र सिंह तोमर की दिमनी सीट पर फायरिंग
मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की दिमनी सीट पर फायरिंग हुई है। यहां के मीरघान गांव में फायरिंग हो गई। पोलिंग बूथ क्रमांक 146 और 147 पर गोली एवं पत्थरों से हमला किया गया है। जिसमें प्रिंस तोमर नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उसे छर्रे लगे हैं। पुलिस फोर्स ने पोलिंग बूथ से लोगों को खदेड़कर स्थिति को संभाला। बता दें कि यहां से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं।' [caption id="attachment_95489" align="aligncenter" width="600"]
हरदा में पोलिंग बूथ पर करंट लगने से युवक की मौत।[/caption]
हरदा में पोलिंग बूथ पर करंट से युवक की मौत
हरदा विधानसभा क्षेत्र के हंडिया तहसील के ग्राम धनगांव में मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े 8 बजे के लगभग वोट डालने गए मतदाताओं को करंट लग गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पंचायत सचिव अनिल विश्नोई ने बताया ग्राम धनगांव मे बने मतदान केंद्र के पास निर्वाचन आयोग द्वारा टेंट लगवाया गया था। जिसे वहां मौजूद लोगों द्वारा टेंट को उठाकर अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा था। टेंट के पाइप पकड़कर उठाने के दौरान ऊपर 11 केव्ही के तार से टच हो गया, जिससे पंचायत सचिव अनिल विश्नोई सहित अन्य तीन लोगो को करंट लग गया। इस दर्दनाक हादसे में सुनील पिता भूरेलाल (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सभी को हरदा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस से तत्काल स्वीकृत की। कलेक्टर गर्ग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। [caption id="attachment_95485" align="aligncenter" width="600"]
कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह नाती राजा ने लगाया हत्या का आरोप।[/caption]
छतरपुर में कांग्रेस पार्षद की हत्या
छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की गई। इसी दौरान बचाव के लिए बीच में आए उनके ड्राइवर की मौत हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह (नाती राजा) मामले को लेकर राजनगर थाने जा पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस हमले का आरोप भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर लगाया जा रहा है। वहीं छिंदवाड़ा में भाजपाइयों ने सांसद नकुलनाथ को बूथ पर जाने से रोक दिया। इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर तलवार से हमला कर दिया। [caption id="attachment_95487" align="aligncenter" width="600"]
मतदान के लिए लाइन में लगी महिला की हार्ट अटैक से मौत।[/caption]
खरगोन में वोटिंग के लिए लाइन में लगी महिला की मौत
खरगोन विधानसभा के रूपखेड़ा में मतदान के लिए लाइन में लगी 53 वर्षीय महिला भूरली बाई पति रामलाल को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। हार्ट अटैक आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भूरली बाई को लकवा की बीमारी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।महू में वोटिंग के दौरान तलवारबाजी
इंदौर जिले के महू में वोटिंग के दौरान तलवारें चल गईं। बडगोंदा थाना क्षेत्र के मांगलिया गांव में दया राम वोट डालने गया था। पोलिंग बूथ पर ही ऋतिक, बीरबल डावर आए और भाजपा के पक्ष में वोट डालने का कहने लगे। इसका विरोध करने पर तलवार से हमला किया। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
इन जगहों पर ईवीएम मशीन हुई खराब
- भोपाल में भी ईवीएम मशीन खराब होने की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल में हुजूर के 164 नंबर बूथ की ईवीएम मशीन दो बार खराब हो चुकी हैं। जिससे लोग कतार में खड़े होकर काफी देर से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
- इंदौर जिले के देपालपुर में पोलिंग बूथ क्रमांक 90 की 1 घंटे से वोटिंग मशीन बंद रहीं। तकनीकी खराबी के चलते यहां मतदाता परेशान हो रहे है। वहीं कई मतदाता पोलिंग बूथ से बिना वोट डाले ही रवाना हो गए थे, जिसके बाद वापस आकर उन्होंने वोट डाला।
- होशंगाबाद जिले में सिवनी मालवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 197 खरखेड़ी में ईवीएम मशीन हुईं खराब मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। वहीं कई मतदाता निराशा होकर वापस लौट गए।
- विदिशा जिले की गंज बासौदा विधानसभा में भी ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुक गया था।
- रतलाम के मतदान केंद्र क्रमांक 68 में ईवीएम मशीन खराब होने से करीब 15 मिनट तक मतदान रुक गया। जिसके कारण मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड उमड़ उठी। वहीं रतलाम ग्रामीण विधानसभा के सिमलावदा में बूथ क्रमांक 246 में ईवीएम खराब होने से सिर्फ 38 वोट डाले गए। बता दें कि, 25 मिनिट मशीन बंद होने के बाद वीवीपैट भी बंद हो गई। जिससे मतदाता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
- नीमच में विधानसभा मतदान के दौरान जावद विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 183 पर तकनीकी समस्या के चलते 50 मिनट मतदान बंद रहा। इस दौरान मतदाता परेशान होते हुए नजर आए।





















