कमलनाथ ने बताया MP चुनावों में टिकट वितरण का फॉर्मूला, कहा- बदलाव के मूड में है जनता

Follow on Google News
कमलनाथ ने बताया MP चुनावों में टिकट वितरण का फॉर्मूला, कहा- बदलाव के मूड में है जनता
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के फार्मूले पर बात की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में स्थानीय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लोग जमीन पर अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें टिकट दिया जाएगा।

जमीन पर काम करने वालों को प्राथमिकता

कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में टिकट वितरण का फार्मूला यही होगा कि स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जाएगी। जो लोग जमीन पर अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें हम टिकट देंगे। जो सीटें कांग्रेस कई चुनावों से हार रही है, वहां भी फीडबैक मिल रहा है कि जनता बदलाव के मूड में है। गुटबाजी के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। कोई किसी नेता का ज्यादा करीब होता है कोई किसी दूसरे नेता का, इसमें कोई बुराई नहीं है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सतना के कार्यक्रम में नहीं आए थे, इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि वह कहीं व्यस्तता की वजह से वह इसमें नहीं आए थे। इसकी सूचना उन्होंने मुझे दे दी थी।

हेटस्पीच लोकतंत्र के लिए नई चुनौती

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के हेट स्पीच के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि हेट स्पीच भारतीय लोकतंत्र के लिए नई चुनौती है। जिन अधिकारियों ने इसके खिलाफ पत्र लिखा है मैं उनका समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि दरअसल, भाजपा को हेट स्पीच के बारे में सोचना चाहिए। इसकी जड़ कहां है यह पहचानना चाहिए।

जो सीटें कई बार हारे, उन पर भी होगा बदलाव

‘माई के लाल' वाले बयान से कांग्रेस को फिर से फायदा होगा, इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि सरकार को सबसे बातचीत करनी चाहिए। इस बार कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह घोषणाएं नहीं करता हूं। लेकिन इस चुनाव में नेता और कार्यकर्ता के साथ ही जनता में जबर्दस्त उत्साह है। जो सीटें हम कई बार से हार रहे हैं, उन सीटों पर भी इस बार बदलाव होने वाला है। कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

भाषण से निवेश नहीं आता

इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बारे में पूछे सवाल पर श्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने एक-दो दिन पहले अखबार में मुख्यमंत्री श्री चौहान का बयान पढ़ा है, वह कह रहे थे के भाषण से निवेश नहीं आता। यह अच्छी बात है कि 18 साल बाद उन्हें पता चल गया कि भाषण से निवेश नहीं आता। भारत जोड़ो यात्रा और हाथ जोड़ो अभियान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुझे उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मध्यप्रदेश में यात्रा को इतना बड़ा जन समर्थन मिलेगा। लोग अपने मन से यात्रा में शामिल हुए और यह जनता के बदलते हुए मानस की प्रतीक है। यह भी पढ़ें यह भी पढ़ें : Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल की ब्लड बैंक में ब्लास्ट, आधा दर्जन घायल; दरवाजों और खिड़कियों के फूटे कांच  
Author1 1
By Author1 1
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts