Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन में फंसी MP की बेटी: मां ने लगाई सरकार से मदद की गुहार, अभी तक बेटी की टिकट नहीं हुई, कहीं मेरे साथ फ्रॉड तो नहीं हो रहा?

यूक्रेन में फंसी MP की बेटी: मां ने लगाई सरकार से मदद की गुहार, अभी तक बेटी की टिकट नहीं हुई, कहीं मेरे साथ फ्रॉड तो नहीं हो रहा?
भोपाल। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसी के साथ् यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स के पैरेंट्स की चिंता बढ़ गई है। एमपी के विदिशा जिले की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट सृष्टि विल्सन कीव में फंस गई हैं। उनकी मां वैशाली भी टेंशन में हैं। वहीं बेटी को घर लाने के नाम पर वैशाली के साथ ठगी भी हो गई है। ये भी पढ़ें: यूक्रेन से भारत लौटे 242 भारतीयों में से 2 एमपी के स्टूडेंट्स, बयां किया अपना दर्द, नरोत्तम मिश्रा ने कहीं ये बात

टिकट दिलवाने के नाम पर ठगे 42 हजार

दरअसल एक अज्ञात व्यक्ति ने पीएम ऑफिस के नाम पर वैशाली को कॉल किया। उसने अपना नाम प्रिंस बताया है। प्रिंस ने वैशाली से टिकट दिलवाने के नाम पर 42 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद वैशाली ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने कहा कि महिला ने आवेदन दिया है। और जांच के बाद प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1496799959319908352?t=vkp9kVukUAYqRv5uVkeOPQ&s=08

मां को ठंगी की आशंका

यूक्रेन में फंसी मप्र की बेटी को भारत लाने के लिए मां ने लगाई सरकार से मदद की गुहार। साथ ही कहा कि टिकट के लिए लगातार बात हो रही पर बेटी की टिकट नहीं हुई। उनका लग रहा कहीं साथ फ्रॉड तो नहीं हो रहा?

सिंधिया के स्टाफ से भी की शिकायत

वैशाली ने पुलिस को बताया कि बुधवार को रुपए देने के बाद प्रिंस लगातार टिकट भेजने की बात कहता रहा। उसने गुरुवार को फोन बंद कर लिया। टिकट के संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्टाफ से लेकर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तक ने ठग प्रिंस से बात की, लेकिन एक ही जवाब मिला- टिकट भेज दूंगा। बात करने की कोशिश की तो ठग ने नंबर स्विच ऑफ कर लिया।

अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए रुपए

दरअसल, बुधवार सुबह 11 बजे वैशाली के पास कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पीएमओ का कर्मचारी बताया। वैशाली को अपना नाम प्रिंस गाबा बताया। उसने वैशाली से कहा कि आपकी बेटी यूक्रेन में फंसी है, चिंता मत कीजिए। अगर और कोई परिचित भी यूक्रेन में फंसा है तो उसकी जानकारी दे दीजिए। हम उसकी भी टिकट करवा देंगे। बेटी की चिंता में वैशाली ने बिना सोचे समझे प्रिंस के पर्सनल अकाउंट में 42 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए थे।

टिकट के लिए झूठ बोलता रहा

सृष्टि की मां का कहना है कि प्रिंस ने पहले कहा था कि बुधवार दोपहर 4 बजे आपको टिकट भेज दूंगा। 4 बजे बोला कि 5 बजे भेजूंगा, इसके बाद 8 बजे और गुरुवार दोपहर 2 बजे टिकट भेजने की बात कही। वैशाली का कहना है कि प्रिंस ने 2 अलग-अलग अकाउंट में 3 बार में रुपए मंगाए थे, लेकिन टिकट नहीं दिया। अब उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है।

FIR दर्ज कराने का दिया सुझाव

सृष्टि की मां का कहना है कि उनकी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से बात हुई। प्रियंक का कहना है कि मैंने प्रिंस की डिटेल PMO से ली है। ऑफिस के अनुसार PMO में प्रिंस नाम का कोई कर्मचारी काम नहीं करता। प्रियंक ने ही उन्हें FIR दर्ज कराने का सुझाव दिया। आपके साथ ठगी हुई है

CM हेल्पलाइन ने कहा- यूक्रेन में FIR करें

वैशाली का कहना हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को वापस लाने के लिए कई बार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की थी। वैशाली ने CM हेल्पलाइन से भी मदद मांगने के लिए कॉल किया था, लेकिन हेल्पलाइन के अधिकारियों ने कहा था कि हम यहां से कुछ नहीं कर सकते, आप यूक्रेन के थाने में केस दर्ज कराएं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts