Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Corona Update : 24 घंटे में 259 नए मामले, एक मरीज की मौत; इन जिलों में कोई संक्रमित नहीं

MP Corona Update : 24 घंटे में 259 नए मामले, एक मरीज की मौत; इन जिलों में कोई संक्रमित नहीं
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले 24 घंटे में 51 हजार 211 टेस्ट किए गए, जिसमें से 259 पॉजीटिव केस सामने आए हैं। भोपाल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 631 लोग ठीक हुए हैं। इंदौर में 42 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं भोपाल में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1498896781073330176?s=20&t=SJhRcRhiwQeZ9IZ4uT49fQ

संक्रमण दर 0.51%

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.51% और रिकवरी रेट 97.80% है। पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं मिला। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 748 है।

इन जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला

प्रदेश में मंगलवार को 14 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिसमें भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, खंडवा, मंदसौर, निवाड़ी, रतलाम, रीवा, सागर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ शामिल हैं। वहीं बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है। ये भी पढ़ें : नहीं रहे फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे, पिछले हफ्ते लिखा था ये आखिरी लेख
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts