कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा' का रोडमैप जारी : 11,400 किमी की यात्रा 230 विधानसभाओं को करेगी कवर; इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से जन आक्रोश यात्रा शुरू करने जा रही है। शनिवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यात्रा का रोडमैप जारी कर जानकारी दी। साथ ही यात्रा का थीम सॉन्ग 'चलो चलो कांग्रेस के साथ चलो' भी लॉन्च किया गया है।
जन आक्रोश यात्रा प्रदेश की 230 विधानसभाओं में 15 दिनों में कुल 11 हजार 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस पूरी यात्रा के नेतृत्व की जिम्मेदारी पार्टी के 7 नेताओं को सौंपी गई है।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1702962643944747152[/embed]
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा। फोटो- तरुण यादव।[/caption]
जन आक्रोश के जरिए कांग्रेस देगी ये गारंटी
- 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर
- 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर देंगे, 200 यूनिट तक हाफ कर देंगे।
- बेटियों को 1500 रुपए प्रति माह का इंसाफ देंगे।
- किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ्त कर देंगे।
- कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार देंगे।
- पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देंगे।
- प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय देंगे।
- किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा। फोटो- तरुण यादव।[/caption]
ये नेता करेंगे यात्रा का नेतृत्व
- यात्रा मार्ग 1 - नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह - 1600 किमी
- यात्रा मार्ग 2 - अरुण यादव - 1700 किमी
- यात्रा मार्ग 3 - कमलेश्वर पटेल - 1900 किमी
- यात्रा मार्ग 4 - अजय सिंह राहुल - 1400 किमी
- यात्रा मार्ग 5 - सुरेश पचौरी - 1400 किमी
- यात्रा मार्ग 6 - कांतिलाल भूरिया - 1700 किमी
- यात्रा मार्ग 7 - जीतू पटवारी - 1700 किमी





















