Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Election 2023 : AICC ने किया प्रचार और चुनाव समिति का गठन, कांतिलाल भूरिया-कमलनाथ बने अध्यक्ष

Follow on Google News
MP Election 2023 : AICC ने किया प्रचार और चुनाव समिति का गठन, कांतिलाल भूरिया-कमलनाथ बने अध्यक्ष
भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और चुनाव समिति का गठन कर दिया है। चुनाव समिति का चेयरमैन पीसीसी चीफ कमलनाथ को बनाया गया है।

प्रचार समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया?

32 सदस्य की प्रचार समिति का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है। आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश की जा रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1686257407901474816?t=_-yUp6IAqtnVXZI56heT5Q&s=08

कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है। इस समिति में गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, राजमणि पटेल, विजय लक्ष्मी साधौ, तरूण भनोट और ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1686256685105528832?t=4PxMdzEe8mSdcwZMi-bxGw&s=08
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts