Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक, CM डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Follow on Google News
MP Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक, CM डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे। बैठक में सीएम ने मंत्रियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं और साथ जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के कामकाज की गाइडलाइन के बारे में मंत्रियों को जानकारी दी गई। मंत्रियों की शपथ के बाद मंत्रिमंडल की ये पहली बैठक हुई। जबकि मोहन कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। क्योंकि 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के साथ पहली कैबिनेट बैठक की थी।

भविष्य की कार्ययोजना पर किया विचार विमर्श : कृष्णा गौर

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ अनौपचारिक बैठक की। बैठक में सभी ने एक-दूसरे का परिचय दिया। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार विमर्श किया गया। हम सबका लक्ष्य 2024 में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय का संकल्प है। देखें वीडियो...

सीएम ने की पूर्व सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रालय पहुंचने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान के सरकारी बंगले श्यामला हिल्स पहुंचे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में शामिल होने मंत्रालय निकले। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात को अहम माना जा रहा है। वहीं मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में उनके पसंद के मंत्रियों को अहम मंत्रालय मिलने की चर्चा है। देखें वीडियो...

मोहन कैबिनेट की पहली बैठक

मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। जिसमें कई सीनियर व नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली हैं। एमपी के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जबकि 4 राज्यमंत्री शामिल हैं। वहीं सीएम ने कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक बुलाई गई। मंत्रालय में हुई इस मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य के विकास को लेकर सभी नवनियुक्त मंत्रियों से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही नए मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

कैबिनेट में सीएम समेत 31 मंत्री

सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इसमें 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। वहीं, दो डिप्टी CM और एक CM मिलाकर राज्य में अब कुल 31 मंत्री हो गए हैं। यानी मध्य प्रदेश कैबिनेट में वर्तमान में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत 31 मंत्री हैं। इस मंत्रिमंडल में 15 ऐसे विधायक हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप, संपतिया उइके, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राजेश शुक्ला, लखन पटेल, कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिभा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह का नाम शामिल है।

मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट मंत्री

  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • राकेश सिंह
  • करण सिंह वर्मा
  • उदयप्रताप सिंह
  • कुंवर विजय शाह
  • तुलसीराम सिलावट
  • एंदल सिंह कंसाना
  • निर्मला भूरिया
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • नारायण सिंह कुशवाह
  • नागर सिंह चौहान
  • चैतन्य काश्यप
  • इंदर सिंह परमार
  • राकेश शुक्ला
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • संपत्तिया उईके

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी 
  • दिलीप जायसवाल
  • लखन पटेल
  • नारायण सिंह पंवार
  • गौतम टेटवाल

राज्यमंत्री

  • नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • प्रतिमा बागरी
  • अहिरवार दिलीप
  • राधा सिंह
ये भी पढ़ें-  मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, आज हो सकता है विभागों का बंटवारा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts