Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में मंत्रियों के विभाग फाइनल! पार्टी आलाकमान से CM डॉ. मोहन यादव की हुई लंबी चर्चा

Follow on Google News
MP में मंत्रियों के विभाग फाइनल! पार्टी आलाकमान से CM डॉ. मोहन यादव की हुई लंबी चर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। सीएम ने पार्टी आलाकमान से मिलकर मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर लंबी चर्चा की। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों को पोर्टफोलियो मिल जाएगा।

सीएम के भोपाल लौटने के बाद कभी भी हो सकता ऐलान

दरअसल, 25 दिसंबर को शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों (मंत्रालयों) के बंटवारे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा 9 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की है। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की है। यह माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटते ही जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज ही दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, इससे पहले कुछ और नेताओं से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।

कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को नहीं मिले विभाग

गौरतलब है कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसके बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम का चयन किया गया। डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। सीएम ने शपथ के 12 दिन बाद 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। लेकिन, मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं किया गया।

मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट मंत्री

  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • राकेश सिंह
  • करण सिंह वर्मा
  • उदयप्रताप सिंह
  • कुंवर विजय शाह
  • तुलसीराम सिलावट
  • एंदल सिंह कंसाना
  • निर्मला भूरिया
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • नारायण सिंह कुशवाह
  • नागर सिंह चौहान
  • चैतन्य काश्यप
  • इंदर सिंह परमार
  • राकेश शुक्ला
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • संपत्तिया उईके

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी 
  • दिलीप जायसवाल
  • लखन पटेल
  • नारायण सिंह पंवार
  • गौतम टेटवाल

राज्यमंत्री

  • नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • प्रतिमा बागरी
  • अहिरवार दिलीप
  • राधा सिंह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts