Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP By Election 2024 : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर कार्रवाई

Follow on Google News
MP By Election 2024 : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर कार्रवाई
भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदय सिंह सिकरवार को हटा दिया है। अब उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप

कांग्रेस की शिकायत पर दो चुनावों में विजयपुर एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर उदय सिंह सिकरवार को पहले भी हटाया जा चुका है। कांग्रेस उन पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाती रही है। बता दें कि 13 नवंबर को विजयपुर में मतदान होना है।

विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र

बैठक में दल पदाधिकारियों को बताया कि उप चुनाव के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की समीक्षा 28 अक्टूबर को होगी और 30 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 नवम्बर को एवं मतगणना 23 नवम्बर को होगी। वहीं चुनाव के लिए विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विजयपुर एवं बुधनी में मतदाता

  • विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 750 मतदाता, जिसमें 1,21,001 महिलाएं और 1,33,554 पुरुष शामिल हैं। वहीं 2 थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर्स हैं।
  • बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता, जिसमें 1,33,280 महिलाएं और 1,43,111 पुरुष हैं। वहीं 06 थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर्स हैं।

23 नवंबर तक रहेगी आचार संहिता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की 156- बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को तारीखों की घोषणा की। तारीखों की घोषणा के साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

उपचुनाव कार्यक्रम इस प्रकार

  • 18 अक्टूबर: गजट नोटिफिकेशन के साथ नाम-निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू।
  • 25 अक्टूबर: नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख।
  • 28 अक्टूबर: नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा।
  • 30 अक्टूबर: नाम वापसी की अंतिम तारीख।
  • 13 नवंबर: मतदान दिवस।
  • 23 नवंबर: मतगणना दिवस।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts