PU Special :जेन-जी और जेन-अल्फा तक पहुंचने की तैयारी, स्कूल-कॉलेज और हॉस्टल में जाएंगे मंत्री-सांसद और विधायक

मध्यप्रदेश में युवाओं, खासकर जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच संवाद और जुड़ाव बढ़ाने के लिए सत्ता और संगठन ने नए सिरे से कवायद शुरू की है। भाजपा संगठन, सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अलग-अलग स्तर पर स्कूल-कॉलेज, छात्रावासों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच बनाने की तैयारी में हैं।
जेन-जी और जेन-अल्फा तक पहुंचने की तैयारी, स्कूल-कॉलेज और हॉस्टल में जाएंगे मंत्री-सांसद और विधायक
जेन-जी और जेन-अल्फा तक पहुंचने की तैयारी

राजीव सोनी, भोपाल। मंत्री, सांसद और विधायक शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं से संवाद करेंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जिलों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात करेंगे। संघ ने भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में जेन-जी से संवाद की योजना बनाई है। युवा पीढ़ी के बदलते रुझान और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति में बदलाव के लिए मजबूर किया है। सरकार ने युवाओं से जुड़ी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी है।

सोशल मीडिया से सड़क तक दिखी युवा ताकत ने बदली रणनीति

युवा पीढ़ी के बदलते रुझान और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति में बदलाव के लिए मजबूर किया है। जेन-जी ने पारंपरिक राजनीतिक तौर-तरीकों से अलग सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वायरल कैंपेन के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। इसके बाद युवाओं से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं को समझने पर राजनीतिक दलों का जोर बढ़ा है। सरकार ने युवाओं से जुड़ी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी है। कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में संवाद बढ़ाने के साथ एआई स्किल्स ट्रेनिंग, कौशल प्रशिक्षण और ऑनलाइन कोचिंग जैसे कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: शादी या तलाक डीड का निष्पादन नहीं कर सकते नोटरी, मप्र स्टेट बार काउंसिल ने जारी की अधिसूचना

संगठन में भी बढ़ेगा युवा प्रतिनिधित्व

भाजपा संगठन ने युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया और युवा मोर्चा को सक्रिय किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सभी जिलों में युवा, जेन-जी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। संगठन स्तर पर आगामी नगरीय निकाय चुनावों और पार्टी की गतिविधियों में युवा चेहरों की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है। भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक सुयश त्यागी के अनुसार, सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के युवा संवाद कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भोपाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।

Breaking News

छात्रावासों तक पहुंचेगी यूथ विंग

भाजपा संगठन ने अब स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में संपर्क बढ़ाने का टास्क पार्टी की यूथ विंग को दिया है। इसके लिए छात्रावास संपर्क अभियान शुरू किए जाएंगे। युवाओं की समस्याओं को समझने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर रहेगा। समरसता यात्रा के माध्यम से भी जेन-जी और जेन-अल्फा तक पहुंच बनाने की योजना है। मंत्री, सांसद और विधायक भी शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।

संघ भी युवाओं से सीधे संवाद की तैयारी में

भाजपा संगठन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी जेन-जी पर फोकस बढ़ाया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित अन्य पदाधिकारियों के युवा संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। शुरुआत में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख महानगरों में युवाओं से सीधे संवाद की तैयारी है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के बीच संवाद और संपर्क का दायरा बढ़ाना है। सत्ता-संगठन के स्तर पर सरकार का फोकस कौशल, एआई ट्रेनिंग और ऑनलाइन कोचिंग, भाजपा संगठन का युवा मोर्चा, इन्फ्लुएंसर्स और छात्रावास संपर्क और आरएसएस का महानगरों में जेन-जी संवाद पर रहेगा। बीजेपी प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया प्रदेश के सभी जिलों में जेन-जी और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा इन्फ्लुएंसर्स के साथ प्रदेश अध्यक्ष के संवाद कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। भोपाल में युवा संवाद काफी सफल रहा। प्रदेश सरकार ने एआई स्किल ट्रेनिंग और मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। 

ये भी पढ़ें: Surajpur: हाथी के हमले में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे किया चक्काजाम

नई पीढ़ी तक पहुंचने के पांच रास्ते

स्कूल-कॉलेज संपर्क के तहत मंत्री, सांसद और विधायक युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। छात्रावास अभियान के तहत यूथ विंग छात्रावासों में जाकर युवाओं से संपर्क बढ़ाएगी। सोशल मीडिया के जरिए जिलों में इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम होंगे। कौशल पर जोर देते हुए एआई स्किल्स और कौशल प्रशिक्षण को युवाओं से जोड़ने की कोशिश होगी। संघ के संवाद के तहत प्रमुख महानगरों में आरएसएस पदाधिकारी जेन-जी से रूबरू होंगे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts