🌤️
--Bhopal, India

PU Special :मध्यप्रदेश में बढ़ेगा Gen-Z से RSS का संवाद, 20 सितंबर को भोपाल में सरकार्यवाह होसबाले युवाओं से होंगे रूबरू

मध्यप्रदेश में RSS Gen-Z युवाओं से संवाद बढ़ाएगा। 20 सितंबर को भोपाल में सरकार्यवाह होसबाले युवा संवाद करेंगे। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी युवाओं से संवाद होगा।
Follow on Google News
मध्यप्रदेश में बढ़ेगा Gen-Z से RSS का संवाद, 20 सितंबर को भोपाल में सरकार्यवाह होसबाले युवाओं से होंगे रूबरू
मध्यप्रदेश में बढ़ेगा Gen-Z से RSS का संवाद

राजीव सोनी, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अब मध्यप्रदेश में भी Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं के साथ संवाद का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। दिल्ली के बाद संघ ने मध्यप्रदेश में भी युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सीधे बातचीत की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में 20 सितंबर को भोपाल में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले युवा संवाद कार्यक्रम में Gen-Z से रूबरू होंगे। भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के बाद अब सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के स्तर पर युवा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

देश के 200 शहरों तक पहुंचने की तैयारी

संघ ने नई पीढ़ी के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम की योजना तैयार की है। दिल्ली, मुंबई और नागपुर में ऐसे कार्यक्रमों के बाद अब देश के करीब 150 से 200 शहरों में जाकर युवाओं से संवाद करने का रोडमैप तैयार किया गया है। संघ से जुड़े अधिकृत सूत्रों के मुताबिक, इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के साथ बेहतर तालमेल बनाना और उन्हें मौजूदा सामाजिक मुद्दों पर संवाद का अवसर देना है।

तकनीक और मौजूदा मुद्दों पर होगी चर्चा

युवा संवाद में युवाओं को भटकाव से बचाने, नई तकनीक के सही इस्तेमाल और मौजूदा मुद्दों का सही तरीके से विश्लेषण करने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। संघ का मानना है कि देश की हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आने वाली पीढ़ी की है। संवाद के दौरान हिंदुत्व और सनातन जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही युवाओं के मन में चल रहे सवालों और उनकी प्राथमिकताओं को समझने पर भी जोर रहेगा।

ये भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रपति के हाथों अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को मिला राष्ट्रीय मंच

युवाओं से लेंगे सवाल, शिकायत और फीडबैक

स्वतंत्रता दिवस के बाद होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए संघ युवाओं के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से जुड़े सवालों और शिकायतों को समझना चाहता है। वरिष्ठ पदाधिकारी संवाद के दौरान युवाओं की राय और उनके अनुभवों को जानने की कोशिश करेंगे। सरकार की नीतियों और मौजूदा परिस्थितियों को लेकर युवाओं के फीडबैक को भी अहम माना जा रहा है। इसके आधार पर संघ में यूथ सेंट्रिक कार्यक्रमों को आगे आकार देने की रणनीति पर काम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 10 माह 29 दिन की उम्र में यशवर्धन का रिकॉर्ड, 95 सेकंड तक उंगली पकड़कर हवा में लटके

संघ के एजेंडे में युवाओं को प्राथमिकता

RSS ने अपने एजेंडे में युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की योजना बनाई है। मध्यप्रदेश के चारों प्रमुख महानगरों में होने वाले संवाद के दौरान आबादी असंतुलन, नशामुक्ति, पंच परिवर्तन, स्वदेशी और भारतीय विकास मॉडल जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा रोजगार, तकनीक, सामाजिक बदलाव और युवाओं की बदलती सोच से जुड़े विषय भी संवाद का हिस्सा बन सकते हैं। यानी मध्यप्रदेश में संघ का फोकस अब केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहकर नई पीढ़ी को समझने और उसके साथ सीधा संवाद बढ़ाने पर भी रहेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

icon

Latest Posts