Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल का जायका:क्यों पसंद किया जाता है ऋषि स्वीट्स का नाश्ता? सीखिए कचौरी, मूंगड़े और आलू बड़े का सही तरीका

भोपाल के छोला गणेश मंदिर के सामने स्थित मशहूर ऋषि स्वीट्स एंड नमकीन में हर दिन सैकड़ों लोग कचौरी, मूंगड़े और आलू बड़े का स्वाद लेने पहुंचते हैं। लेकिन आखिर इन व्यंजनों का स्वाद इतना खास क्यों है
Follow on Google News
क्यों पसंद किया जाता है ऋषि स्वीट्स का नाश्ता? सीखिए कचौरी, मूंगड़े और आलू बड़े का सही तरीका

सुबह के नाश्ते में अगर गर्मागर्म कचौरी, कुरकुरे मूंगड़े और मसालेदार आलू बड़े मिल जाएं, तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है। लेकिन अक्सर घर पर इन्हें बनाते समय लोग एक ही शिकायत करते हैं कचौरी फूलती नहीं, मूंगड़े उतने कुरकुरे नहीं बनते और आलू बड़े तेल ज्यादा सोख लेते हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। भोपाल के छोला गणेश मंदिर के सामने स्थित ऋषि स्वीट्स एंड नमकीन में वर्षों से स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा रहा है। यहां के संचालक अमिश गुप्ता ने कुछ ऐसे आसान और काम के टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर भी बाजार जैसा स्वाद पा सकते हैं।

1. परफेक्ट कचौरी बनाने का आसान तरीका

कचौरी के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 4 बड़े चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 कप मूंग दाल
  • बेसन
  • सौंफ
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च
  • गरम मसाला
  • अमचूर पाउडर

कचौरी बनाने की तकनीक

अमिश गुप्ता बताते हैं कि कचौरी का सबसे बड़ा राज उसके आटे में छिपा होता है। सबसे पहले मैदा में घी या तेल का मोयन अच्छी तरह मिलाएं। जब मैदा को मुट्ठी में दबाने पर उसका आकार बनने लगे, तब समझिए मोयन सही है। इसके बाद हल्का सख्त आटा गूंधकर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

दूसरी ओर मूंग दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें। इसमें सौंफ, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर मिलाकर अच्छी तरह भून लें। अब आटे की लोई बनाकर उसमें स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बंद करें।

कचौरी क्यों फट जाती है?

अमिश गुप्ता के अनुसार  आटा बहुत पतला बेलने से कचौरी फट सकती है। स्टफिंग ज्यादा भरने से भी कचौरी खुल जाती है। तेज आंच पर तलने से कचौरी बाहर से पक जाती है लेकिन अंदर कच्ची रह जाती है।

2. मूंगड़े बनाने का सही तरीका

मूंगड़े के लिए सामग्री

1 कप मूंग दाल
हरी मिर्च
अदरक
धनिया पत्ती
नमक
जीरा

मूंगड़े बनाने की विधि

मूंग दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रखें। इसके बाद दाल को दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि इसमें पानी कम से कम डालें। अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, जीरा और हरा धनिया मिलाएं। अमिश गुप्ता बताते हैं कि मूंगड़े फूले-फूले बनाने के लिए मिश्रण को हाथ से 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह फेंटना जरूरी है। इससे उसमें हवा भरती है और मूंगड़े हल्के बनते हैं।

मूंगड़े कुरकुरे कैसे बनेंगे?

  • बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
  • तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए।
  • मध्यम आंच पर तलने से मूंगड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम बनते हैं।

3. आलू बड़े बनाने का आसान तरीका

आलू बड़े की सामग्री

  • 4 उबले आलू
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • धनिया पत्ती
  • हल्दी
  • नमक
  • बेसन
  • लाल मिर्च

आलू बड़े बनाने की विधि

उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं। अब बेसन का घोल तैयार करें। घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला। आलू की छोटी-छोटी बॉल बनाकर बेसन में डुबोएं और गर्म तेल में तल लें।

अगर आप भी गर्मागर्म कचौरी, कुरकुरे मूंगड़े और स्वाद से भरपूर आलू बड़े का असली जायका लेना चाहते हैं, तो भोपाल के छोला गणेश मंदिर के सामने स्थित ऋषि स्वीट्स एंड नमकीन जरूर पहुंचिए। सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक, यह जगह खाने के शौकीनों के लिए किसी स्वादिष्ट ठिकाने से कम नहीं है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts