Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Assembly Monsoon Session : विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से होगा शुरू, अधिसूचना जारी; 5 दिन चलेगा सत्र

MP Assembly Monsoon Session : विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से होगा शुरू, अधिसूचना जारी; 5 दिन चलेगा सत्र
भोपाल। मप्र विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। 25 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून सत्र अब 13 सितंबर से शुरू होगा। ये पांच दिवसीय सत्र होगा, जो 17 सितंबर तक चलेगा। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

दोनों दलों ने की थी मांग

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में नेताओं की व्यस्तता के चलते विधानसभा का सत्र 25 जुलाई से आगे बढ़ाया गया है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने सत्र आगे बढ़ाने की मांग की थी। दरअसल, उनका कहना था कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसमें विधायक व्यस्त रहेंगे। प्रदेश में जिला और जनपद पंचायत के चुनाव जुलाई के अंत में होने है।

विधानसभा अध्यक्ष से खास बातचीत

https://www.youtube.com/watch?v=YG9JXjZgEOk&feature=youtu.be

5 दिन चलेगा मानसून सत्र

मानसून सत्र 5 दिन चलेगा। मध्य प्रदेश के मानसून सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रथम अनुपूरक अनुमान बजट प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा अध्यादेश के स्थान पर मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि और भू-राजस्व संहिता में संशोधन के लिए विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। पांच दिवसीय सत्र में अशासकीय संकल्प पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर चर्चा कराने के बाद अन्य कार्य किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दिग्गी तले अंधेरा! 25 जुलाई से शुरू नहीं होगा मानसून सत्र मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts