PlayBreaking News

MP विधानसभा : सरकार को जगाने ‘भैंस’ बनी कांग्रेस, विधानसभा में बीन बजाकर किया अनोखा विरोध-प्रदर्शन

Follow on Google News
MP विधानसभा : सरकार को जगाने ‘भैंस’ बनी कांग्रेस, विधानसभा में बीन बजाकर किया अनोखा विरोध-प्रदर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मानसून सत्र के दूसरे दिन मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बीन बजाते हुए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान एक विधायक ‘भैंस’ के वेश में दिखे, जबकि अन्य उनके आगे बीन बजा रहे थे। विरोध का उद्देश्य सरकार को जगाना था, जिसे कांग्रेस ने सोई हुई भैंस की उपमा दी।

    सरकार सो रही है, जवाब नहीं मिलते :कांग्रेस

    कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार आम जनता की आवाज को नहीं सुन रही है। ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा और किसानों की समस्याएं अनसुनी रह गई हैं। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, सरकार बहरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री को एक साल से अधिक हो गया है, लेकिन एक भी ठोस उपलब्धि नहीं दिखी है।"

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जब तक सरकार जनहित में कदम नहीं उठाएगी, तब तक विरोध इसी तरह जारी रहेगा।

    Twitter Post

     

    ‘भैंस’ बने विधायक कैलाश कुशवाहा

    इस प्रदर्शन में सबसे अलग दिखे कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा, जो ‘भैंस’ का वेश धरकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने काले रंग का गाउन पहना था। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका और गाउन उतारने का अनुरोध किया। गाउन उतारने के बाद वे भीतर गए। यह दृश्य पूरे दिन मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।

    Twitter Post

     भाजपा विधायकों का पलटवार

    इस दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और ऊषा ठाकुर ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को बख्शेगी नहीं।

    रामेश्वर शर्मा ने कहा, "जो ड्रग्स और अपराधों में लिप्त हैं, उनके घर बुलडोज़र से गिराए जाएंगे, ताकि आने वाली पांच पीढ़ियों को याद रहे।"

    Twitter Post

    वहीं ऊषा ठाकुर ने कहा, "महू में ट्रेनर मोहसिन द्वारा लड़कियों के शोषण और धर्मांतरण के मामले में सरकार सख्त है और उसका मकान गिराने की कार्रवाई चल रही है।"

    Twitter Post

    (रिपोर्ट - वासिफ खान)

     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts