PlayBreaking News

Motorola ने लॉन्च किया Moto G22 स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 64GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Follow on Google News
Motorola ने लॉन्च किया Moto G22 स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 64GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
मोटोरोला ने अपना एक नया स्मार्टफोन Moto G22 लॉन्च किया है। Moto G22 में ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE8320 GPU के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। Moto G22 में मीडियाटेक हीलियो का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एचडी प्लस मैक्स विजन डिस्प्ले है।

Moto G22 की कीमत और उपलब्धता

Moto G22 की कीमत 169.99 यूरो यानी करीब 14,270 रुपए रखी गई है। Moto G22 को सिर्फ एक ही वैरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन को जल्द ही पेश किया जाएगा, फिलहाल इसे यूरोप में पेश किया गया है। Moto G22 को कॉस्मिक ब्लैक, आईसबर्ग ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

Moto G22 की स्पेसिफिकेशन

Moto G22 में एंड्रॉयड 12 आधारित MyUX दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE8320 GPU, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। Moto G22 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S22 Series के 3 धांसू फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G22 का कैमरा

मोटो के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Moto G22 की बैटरी

Moto G22 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में 10W का ही चार्जर मिलेगा। Moto G22 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, NFC,यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंरसर के साथ फेस अनलॉक मिलेगा। फोन का वजन 185 ग्राम है।

टेक और ऑटोमोबाइल्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts