भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी के खाने में कीड़े निकले, देर रात छात्रों का प्रदर्शन

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में खाने की रोटियों में कीड़े मिलने के आरोप पर 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल से बाहर निकलकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रबंधन पर पहले शिकायतों के बावजूद ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया।  
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी के खाने में कीड़े निकले, देर रात छात्रों का प्रदर्शन
भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन करते छात्र।

भोपाल। कटारा हिल्स बायपास पर स्थित सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े निकलने पर रविवार रात छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन करीब 8 बजे शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे लगभग 300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकल आए और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे छात्र छात्राओं का आरोप है कि खाने में इस तरह की पहले भी शिकायत आई थी। प्रबंधन को बताने पर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस बार तो रोटियों में कीड़े निकल आए तो  प्रदर्शन करना पड़ा। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कटारा हिल्स थाना से पुलिस बल यूनिवर्सिटी पहुंच गया। रात 11 बजे तक छात्रों का  प्रदर्शन जारी था, हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रों का प्रदर्शन हिंसक नहीं था, उन्हें समझाइश दी जा रही है।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts