Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 बेटियों के बाद मां ने कीटनाशक पीया बेटियों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

उज्जैन जिले के गांव पेतिसिया का मामला
Follow on Google News
2 बेटियों के बाद मां ने कीटनाशक पीया बेटियों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

उज्जैन। उज्जैन के थाना माकड़ौन क्षेत्र के गांव पेतिसिया में दो मासूम बच्चियों ने खेल-खेल में खेत पर रखा कीटनाशक पी लिया। यह देख मां ने भी कीटनाशक पी लिया। इनमें एक बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची और मां को निजी अस्पताल में भर्ती किया था। दूसरी बच्ची ने भी दम तोड़ दिया है। फिलहाल मां का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार पति नारायण सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को खेत पर दोनों बालिकाओं को छोड़कर मां मेढ़ पर पानी की मोटर चालू करने चली गई।

इस बीच दोनों बालिकाओं ने संभवत: खेल-खेल में कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी और दोनों बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद मां लौटी तो घबरा गई व लगा कि दोनों बेटियां मर गई हैं। उसने सोचा होगा कि वह अब जिंदा रहकर क्या करेगी और खुद ने भी जहर पी लिया। फिलहाल मां का उपचार जारी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts