Indore News : मां ने बच्चे को ठंडे पानी से नहलाया दिया तो पिता ने डांट दिया, नाराज महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

Follow on Google News
Indore News : मां ने बच्चे को ठंडे पानी से नहलाया दिया तो पिता ने डांट दिया, नाराज महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
इंदौर। शहर के एरोड्रम में रहने वाली महिला ने सिर्फ इस बात पर फांसी लगा ली, क्योंकि उसने बच्चे को ठंडे पानी से नहला दिया था। दरअसल, बच्चा घर के बहार खेल रहा था। घर के सामने बने चेम्बर में उसके पैर गंदे हो गए थे। महिला ने पहले बच्चे को डांटा फिर उसे ठंडे पानी से नहलाया दिया। यह बात बच्चे के पिता को बुरी लगी तो उसने पत्नी को चिल्ला दिया। यह बात पत्नी को बुरी लगी तो उसने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गीजर खराब था इसलिए ठंडे पानी से नहलाया

एरोड्रम पुलिस के अनुसार, विद्या पैलेस की रहने वाली निशा पति सुभाष जैन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब महिला निशा अपने घर पर काम आकर रही थी और उनका बेटा घर के बहार खेल रहा था। घर के पास सड़क पर चेम्बर की गंदगी पड़ी थी, जिसमें बच्चे के पैर गंदे हो गए थे। जैसे ही बच्चा घर आया, निशा ने उसके पैर देख उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ने बच्चे को गन्दा देख उसको नहलाने की बात की, घर में गीजर खराब था तो मां ने बच्चे को ठंडे पानी से नहला दिया। पिता ने बच्चे को ठंडे पानी से नहलाने की बात पर निशा को चिल्ला दिया, यह बात निशा के मन में लग गई और महिला ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि निशा की शादी शुभम से वर्ष 20 19 में हुई थी। पिता इलाके में ऑटो चलाते थे। लॉकडाउन के बाद से घर में आर्थिक तंगी चल रही थी और पिता परेशान रहते थे। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी तेज, कलेक्टर और निगमायुक्त ने लिया व्यवस्था का जायजा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts