Indore News : मोस्ट वांटेड ड्रग्स पेडलर गिरफ्तार, 1 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद, गुजरात एटीएस और भोपाल क्राइम ब्रांच से चल रहा था फरार

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के मोस्ट वांटेड ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी गुजरात एटीएस, भोपाल क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस से फरार चल रहा था। भोपाल क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस ने इस पर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
21 से अधिक अपराधों में था वांछित
गिरफ्तार आरोपी वसीम उर्फ बाबा पर देशभर में 21 से अधिक अपराध दर्ज हैं। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों – अहमद हुसैन और राकेश शाह को भी पुलिस ने पकड़ा है। तीनों के पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।





















