Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Most Handsome Criminal:हैंडसम कातिल के गुनाहों की सोशल मीडिया ने मांगी माफी

अमेरिका का कैमरन हेरिन, जिसे सोशल मीडिया ने ‘Most Handsome Criminal’ बना दिया। तेज रफ्तार कार से मां-बेटी की मौत के घाट उतारने वाले अपराधी की सजा सुनाए जाने के बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो मामला एक अजीब मोड़ ले गया। लाखों लोग उसकी खूबसूरत शक्ल देखकर उसके समर्थन में उतर आए।
हैंडसम कातिल के गुनाहों की सोशल मीडिया ने मांगी माफी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया की दुनिया अजीब है। यहां कभी एक तस्वीर ही इंसान को हीरो बना देती है, तो कभी वही तस्वीर सच्चाई से ध्यान भटका देती है। अमेरिका का एक मामला ऐसा ही है, जिसने इंसानियत, सोच और सोशल मीडिया कल्चर तीनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। नाम है कैमरन हेरिन, जिसे इंटरनेट ने दुनिया का सबसे हैंडसम क्रिमिनल कहना शुरू कर दिया।लेकिन इस टैग के पीछे एक ऐसी सच्चाई है, जिसे भूल जाना आसान नहीं।

    क्या है पूरा मामला?

    यह दर्दनाक हादसा साल 2018 का है। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में कैमरन हेरिन अपनी फोर्ड मस्टैंग कार बेहद तेज रफ्तार से चला रहा था। बताया जाता है कि कार की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उसी दौरान सड़क पार कर रही एक 24 साल की महिला और उसकी एक साल की मासूम बच्ची उसकी कार की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ सेकंड की लापरवाही ने दो जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म कर दीं।

    कोर्ट का फैसला क्या रहा?

    लंबी कानूनी सुनवाई के बाद सितंबर 2021 में अदालत ने कैमरन हेरिन को 24 साल की जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने साफ कहा कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और गैर-जिम्मेदार ड्राइविंग से हुआ गंभीर अपराध है। कानून की नजर में इस मामला में दो निर्दोष लोगों की जान जाने की की जिम्मेदारी ड्राइवर की है।

    सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

    जैसे ही सजा सुनाए जाने के बाद कैमरन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, मामला एक अजीब मोड़ ले गया। लाखों लोग उसकी खूबसूरत शक्ल देखकर उसके समर्थन में उतर आए। कुछ ने लिखा इतना हैंडसम इंसान ऐसा कैसे कर सकता है? उसकी आंखों में पछतावा दिखता है, उसे माफ कर देना चाहिए। कई यूजर्स ने सिर्फ उसके चेहरे के आधार पर सजा कम करने या माफी की मांग तक कर डाली।

    यहीं से असली बहस शुरू हुई। लोग सवाल पूछने लगे कि क्या अच्छा दिखने वाला इंसान कम गुनहगार हो जाता है? क्या सोशल मीडिया पर लुक्स, इंसाफ से ज्यादा असरदार हो गए हैं? कई समझदार आवाजों ने यह भी कहा कि इस पूरे शोर में मरने वाली मां और बच्ची लगभग भुला दी गईं। चर्चा अपराध पर नहीं, अपराधी के चेहरे पर सिमट गई।

    कैमरन हेरिन कौन है?

    कैमरन हेरिन का जन्म 9 सितंबर 1999 को अमेरिका के टैम्पा शहर में हुआ था। वह किसी अपराधी परिवार से नहीं था। कहा जाता है कि वह एक सामान्य, पढ़ा-लिखा युवक था, जिसे उसके माता-पिता ने अच्छे संस्कार दिए थे। लेकिन तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के एक फैसले ने उसकी पूरी जिंदगी बदल गया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts