जेनरेटर-सोलर सब फेल!मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

मुरैना के जिला अस्पताल से सामने आई यह तस्वीर सिस्टम की चमकदार फाइलों और जमीनी हकीकत के बीच की गहरी खाई को उजागर करती है। हालात ऐसे बने कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। करीब 20 मिनट तक यही स्थिति बनी रही।
Follow on Google News
मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुरैना। सिस्टम के बड़े-बड़े दावे, लेकिन जमीनी हकीकत ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड उस वक्त ‘अंधेरे के हवाले’ हो गया, जब सड़क हादसे में घायल मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बिजली गुल होते ही पूरा वार्ड सन्नाटे और अंधेरे में डूब गया और डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जिंदगी बचाने की जंग लड़नी पड़ी।

    जब इमरजेंसी बनी ‘ब्लैकआउट जोन’

    घटना रविवार सुबह करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना में घायल कुछ लोगों को जैसे ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, अचानक बिजली चली गई। कुछ सेकंड में ही पूरा वार्ड अंधेरे में डूब गया न मशीनें, न रोशनी, सिर्फ अफरा-तफरी।

    यह भी पढ़ें: MP Board Result 2026 : 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

    इस दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हार नहीं मानी। मोबाइल फोन की टॉर्च ऑन कर उन्होंने मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। मरहम-पट्टी से लेकर जरूरी इलाज तक, सब कुछ उसी टॉर्च की रोशनी में किया गया। करीब 20 मिनट तक हालात ऐसे ही बने रहे, फिर जाकर बिजली बहाल हुई।

    /img/99/1776154023076

    परिजन भड़के, सिस्टम पर उठे सवाल

    घटना के बाद मरीजों के परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि जिस इमरजेंसी वार्ड में हर सेकंड कीमती होता है, वहां इस तरह का अंधेरा किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकता था। एक परिजन ने गुस्से में कहा, अगर मोबाइल टॉर्च ही सहारा है, तो फिर अस्पताल और घर में क्या फर्क रह गया?

    थ्री-लेयर सिस्टम का दावा

    सबसे बड़ा सवाल उस ‘थ्री-लेयर बिजली व्यवस्था’ पर उठ रहा है, जिसका दावा अस्पताल प्रशासन करता रहा है। नियम के मुताबिक, बिजली जाते ही तुरंत जेनरेटर चालू होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर सोलर सिस्टम बैकअप देना चाहिए, लेकिन इस घटना में तीनों लेयर एक साथ फेल होती नजर आईं। न जेनरेटर तुरंत चला, न सोलर सपोर्ट मिला। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या ये व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?

    यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती 2026 : जन्मस्थली महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल; देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

    अधिकारियों के दावे या जमीनी सच

    तो वहीं जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में बिजली की कोई समस्या नहीं है। पावर कट होने पर जेनरेटर तुरंत चालू हो जाता है, जिसमें एक-दो मिनट का समय लग सकता है। हालांकि, मौके पर मौजूद हालात इन दावों से मेल नहीं खाते। जब इलाज 20 मिनट तक मोबाइल टॉर्च में चलता रहा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts