Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Morena News : युवक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग को लेकर हुआ था विवाद; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Follow on Google News
Morena News : युवक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग को लेकर हुआ था विवाद; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजन मंगलवार सुबह से ही आरोपियों पर नामजद एफआईआर करने और उनके मकानों को जेसीबी से गिराने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर चक्का जाम कर दिया है। मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। साथ ही उनके मकानों को गिराया जाए।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव में सोमवार रात रामबरन सिंह तोमर के घर गांव के ही कुछ लोगों ने आतंक फैलाने के लिए जमकर गोली बारी की, लेकिन उस समय रामबरन सिंह घर नहीं था। इधर, घर लौटने पर रामबरन जब गोली चलाने वालों को विरोध जताने उनके घर गया तो उन्हीं लोगों ने आक्रोशित होकर सोमवार करीब11:30 बजे उसके घर फिर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे रामबरन तोमर की छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ग्रामीण ने किया चक्काजाम

वहीं आज सुबह से ही ग्रामीण अंबाह थाने पर आरोपियों पर नामजद एफआईआर करने और उनके मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही राजमार्ग 552 पर चक्काजाम कर दिया है। वहीं फिलहाल मृतक का पीएम किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- बारिश में बच्चों के लिए खतरा बने खुले कुएं, बावड़ियां गलियों में कीचड़ और जमा कचरे के ढेर से भी दिक्कत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts