Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना : जमीन को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, एक की छाती, दूसरे की गर्दन में लगी गोली

Follow on Google News
मुरैना : जमीन को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, एक की छाती, दूसरे की गर्दन में लगी गोली
मुरैना। जिले में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चाचुल गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में गोलियां चल गईं। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल अलग-अलग गुट के हैं। एक को छाती में और दूसरे को गर्दन में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हुआ।

लंबे समय से चल रहा विवाद

जानकारी के मुताबिक, जिले की पहाड़गढ़ तहसील के चाचुल गांव में वन विभाग की लगभग 200 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह झगड़ा शनिवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। चांचुल गांव निवासी पप्पू गुर्जर और बीरबल गुर्जर के परिवारों के बीच गांव में वन विभाग की सरकारी जमीन को लेकर कई सालों से झगड़ा चला रहा है। दोनों पक्ष इस पर कब्जे को लेकर कई बार झगड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच लाठियां भी चली थी।

एक की छाती में तो दूसरे की गर्दन में लगी गोली

शनिवार को दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में बीरबल गुर्जर पुत्र अजबे (40) की छाती में गोली और दूसरे पक्ष के हरिओम पुत्र पप्पू गुर्जर (20) की गर्दन में गोली लगी। सूचना मिलने पर पहाड़गढ़ और जौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जौरा अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए दोनों को मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts