Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मूलचंद साहू ने 9 वर्ष 10 माह में 2.58 करोड़ बार लिखा राम नाम

मंडला के राम भक्त ने 2 करोड़ 11 राम नाम लिखी कॉपियां अयोध्या के अंतर्राष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक में जमा कराईं
मूलचंद साहू ने 9 वर्ष 10 माह में 2.58 करोड़ बार लिखा राम नाम

मंडला। प्रभु श्रीराम के भक्त राम नाम को राम से भी बड़ा बताते हैं, क्योंकि प्रभु श्रीराम के दर्शन तो उनके अवतार काल में कुछ लोगों को ही हो पाए थे। लेकिन हजारों वर्षों से करोड़ों लोगों ने अपने कल्याण के लिए राम नाम का सहारा लिया हुआ है। ऐसे ही एक राम भक्त मंडला के मूलचंद साहू हैं, जिन्होंने 9 सालों में 2 करोड़ 58 लाख 560 बार राम नाम लिखा है। इसमें से 2 करोड़ 11 राम नाम लिखी कॉपियां अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक में जमा करा दी हैं।

रिटायर होने के बाद राम भक्ति में डूबे

मंडला के डॉ. अंबेडकर वार्ड के निवासी मूलचंद साहू स्वास्थ्य विभाग से रिटायर होने के बाद रामनाम की भक्ति में लीन हो गए। उन्होंने सिर्फ 9 साल 10 महीने में लगभग दो करोड़ 58 लाख 560 बार राम नाम लिखा है। इसमें से 2 करोड़ 11 लाख बार राम नाम लिखी कॉपियां अयोध्या के श्री सीताराम नाम बैंक में जमा करा दी है। राम भक्ति के चलते करीब 11 माह में एक फिर उन्होंने 58 लाख 70 हजार बार से भी ज्यादा राम नाम लिखा।

5.51 करोड़ राम नाम लिखने का है लक्ष्य

मूलचंद्र साहू बताते हैं कि अब उनका लक्ष्य 5 करोड़ 51 लाख राम नाम लिखने का लक्ष्य है। वे कहते हैं कि राम नाम लिखने का यह क्रम अब निरंतर जारी रखेंगे।

पत्नी से मिली प्रेरणा

मूलचंद साहू स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थे। यहां से वे वर्ष 2012 में रिटायर्ड हुए। उनका समय नहीं कट रहा था तो पत्नी रामकली साहू ने उन्हें राम नाम लिखने की प्रेरणा दी। फिर 22 फरवरी 2014 से मूलचंद साहू ने राम नाम लिखना शुरू किया। उनका राम नाम लिखने का यह क्रम एक बार जो वो शुरू हुए तो वे फिर नहीं रुके। उनका राम नाम लिखना अभी तक अनवरत जारी है। अभी तक 9 साल 10 माह में लगभग दो करोड़ 58 लाख 560 बार राम नाम लिखा दिया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts