Opel STX Concept का फर्स्ट लुक, 2026 पेरिस मोटर शो से पहले दिखी भविष्य की Estate कार की झलक

Mahindra XUV 3XO CNG का टीजर जारी, 15 अक्टूबर को होगी पेश - पैनोरमिक सनरूफ के साथ आएगी नई CNG
मुंबई। ओपल ने STX कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है। यह 2026 पेरिस मोटर शो से पहले जर्मन कार निर्माता के भविष्य के एस्टेट मॉडल की झलक दिखाता है। इसका नाम 'स्पोर्ट्स टूरर एक्सपेरिमेंटल' (Sports Tourer eXperimental) है, जो कार की लंबी बॉडी शेप से लिया गया है। इस कॉन्सेप्ट में मौजूदा ओपल वाइजर (Opel Vizor) फेस के साथ रोशन होने वाली ब्रांडिंग, एक्टिव एयरो और फोर-व्हील ड्राइव वाला इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म शामिल किया गया है। ओपल का कहना है कि इसके डिजाइन में ऐसी खूबियां हैं जो आने वाले मॉडल्स में भी नजर आएंगी। लेकिन, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह इस कॉन्सेप्ट को प्रोडक्शन में लाएगी या नहीं, और न ही इसके पावरट्रेन के बारे में कोई जानकारी दी है। कॉन्सेप्ट में बेहतर ओपल वाइजर, रोशन होने वाला ओपल कंपास और खास लाइट सिग्नेचर दिया गया है। इसके अलावा एक्टिव एयरोडायनामिक एलिमेंट्स और तीन-सेक्शन वाले अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं।
फीचर्स
- इसमें ऑल-व्हील ड्राइव के साथ इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है।
- इसकी टॉप स्पीड 200 kmph से ज्यादा होने का दावा किया गया है।
- 285/35 R22 गुडइयर टायर्स के साथ 22-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।
- फिलहाल बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और प्रोडक्शन प्लान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
- ओपल STX कॉन्सेप्ट भविष्य की एस्टेट कारों के लिए ब्रांड के विजन की झलक दिखाता है।
- इसमें बेहतर ओपल वाइजर, रोशन होने वाला ओपल कंपास और खास लाइट सिग्नेचर दिए गए हैं।
- एक्टिव एयरोडायनामिक एलिमेंट्स और तीन-सेक्शन वाले अलॉय व्हील्स हैं।
- ऑल-व्हील ड्राइव के साथ इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है
Estate Cars के भविष्य की नई दिशा
क्लासिक एस्टेट बॉडी स्टाइल को एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करता है Opel STX कॉन्सेप्ट। यह कॉन्सेप्ट Opel की यूरोपियन बॉडी स्टाइल की लंबी विरासत को आगे बढ़ाता है। इसकी शुरुआत 1953 में Olympia Rekord Caravan से हुई थी और जो Kadett Caravan से होते हुए लेटेस्ट Astra Sports Tourer तक पहुंचती है। STX का प्रोफाइल लंबा और लो-स्लंग रखा गया है, जिसमें शॉर्ट ओवरहैंग और मस्कुलर व्हील आर्च दिए गए हैं। सिल्वर और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन से इसे प्रीमियम अपील मिली है, जबकि तेजी से झुका हुआ रियर टेलगेट इसे यूनिक स्टाइल के साथ ज्यादा स्टोरेज स्पेस भी देता है।
सिग्नेचर वाइज रीडिजाइन किया
फ्रंट में Opel ने अपने सिग्नेचर Vizor को पूरी तरह से री-डिजाइन किया है। ऊंचे फ्रंट सेक्शन पर इल्यूमिनेटेड Blitz एम्बलम लगाया गया है और Compass डिजाइन लैंग्वेज के तहत लूवर-स्टाइल लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। ये इल्यूमिनेटेड लूवर मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों में दिखने वाली स्लिम फ्रंट लाइट स्ट्रिप से काफी अलग और कम लीनियर हैं। रियर में हॉरिजॉन्टल टेल-लैंप्स भी इसी लाइटिंग थीम को फॉलो करते हैं। इल्यूमिनेटेड Compass लोगो और OPEL लेटरिंग को ग्लास लाइट स्ट्रिप्स के साथ जोड़ा गया है, जो C-पिलर्स से होते हुए रूफ तक जाती हैं।
हाईटेक लुक को बढ़ाते हैं कैमरे
ट्रेडिशनल ORVM की जगह डिजिटल कैमरों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके हाई-टेक लुक को और बढ़ाते हैं।एक्टिव एयरोडायनामिक्स पर फोकससिर्फ स्टाइलिंग ही नहीं, STX कॉन्सेप्ट एयरोडायनामिक्स के जरिए एफिशिएंसी और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी को भी एक्सप्लोर करता है। इसमें ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से रियर में एक्टिव एयरो एलिमेंट्स एक्टिवेट होते हैं। इलेक्ट्रिक पावर और ऑल-व्हील ड्राइवOpel ने STX को ऑल-व्हील ड्राइव वाली इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार के तौर पर पेश किया है, जिसकी टॉप स्पीड 200 kmph से ज्यादा होने का दावा है। कंपनी इस कॉम्बिनेशन से यह दिखाना चाहती है कि एस्टेट कारें बिना परफॉर्मेंस से समझौता किए भी एयरोडायनामिक एफिशिएंसी हासिल कर सकती हैं।




















