Mahindra XUV 3XO CNG का टीजर जारी, 15 अक्टूबर को होगी पेश - पैनोरमिक सनरूफ के साथ आएगी नई CNG

मुंबई। महिंद्रा XUV 3XO CNG को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV 15 अक्टूबर, 2026 को पेश की जाएगी। इसके जारी किए गए पहले टीजर में पैनोरमिक सनरूफ और REVX-स्टाइल वाले फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है। यह SUV रेड फिनिश में है, जिसमें हेडलैंप के बीच बॉडी-कलर का पैनल और बीच में लगे 'ट्विन पीक्स' लोगो के चारों ओर मेटैलिक एक्सेंट दिए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि CNG मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे CNG पर चलने के लिए मॉडिफाई किया गया है। हालांकि, इसके माइलेज, कीमत और दूसरी खूबियों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके वेरिएंट्स की नहीं दी जानकारी
महिंद्रा द्वारा जारी टीजर में पैनोरमिक सनरूफ को एक खास फीचर के तौर पर दिखाया गया है।हालांकि खरीदारों को कई जानकारियों के लिए अभी इंतजार करना होगा। टीजर में REVX मॉडल जैसा फ्रंट डिजाइन नजर आ रहा है। नया वर्जन REVX M और AX5 लाइनअप का हिस्सा हो सकता है, लेकिन महिंद्रा ने अभी तक वेरिएंट्स की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने CNG माइलेज, पावर फिगर, गियरबॉक्स ऑप्शन या कीमत का खुलासा नहीं किया है। अगर अनुमानित स्पेसिफिकेशन के साथ यह SUV आती है, तो यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में खरीदारों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है। इस सेग्मेंट में Tata Nexon i-CNG और Maruti Suzuki Brezza S-CNG पहले से मौजूद हैं।
खास फीचर्स
- इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो CNG पर चल सकता है।
- REVX M और AX5 लाइनअप का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन वेरिएंट्स की पुष्टि बाकी है।
- CNG माइलेज, पावर, गियरबॉक्स और कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
- नई CNG SUV का मुकाबला Tata Nexon i-CNG और Maruti Suzuki Brezza S-CNG से होगा।
पुराने वर्जन जैसा है समाने का डिजाइन
इसमें जाने-पहचाने हेडलैंप हाउसिंग और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिख रही हैं, जबकि काले रंग के एक्सटीरियर रियर-व्यू मिरर बॉडी के रंग से अलग दिखते हैं। इसका सामने का डिजाइन काफी हद तक XUV 3XO के REVX वर्जन जैसा ही है। टीजर में पैनोरमिक सनरूफ एक और खास बात है। इससे पता चलता है कि महिंद्रा CNG वर्शन में ऐसा फीचर दे सकती है जो आमतौर पर बेहतर फीचर्स वाली SUV में मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि किस वर्जन में सनरूफ मिलेगा या फ़ीचर्स की पूरी लिस्ट क्या होगी।




















