Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैदराबाद के गोल्फ एज अपार्टमेंट में बड़ा हादसा, 30वीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; पुलिस जांच में जुटी

हैदराबाद के नानकरामगुड़ा स्थित गोल्फ एज अपार्टमेंट में 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उप्पाला भारत की 30वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवक ने महज दो दिन पहले ही अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लिया था। 
हैदराबाद के गोल्फ एज अपार्टमेंट में बड़ा हादसा, 30वीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; पुलिस जांच में जुटी
हैदराबाद में 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की खबर सामने आई है। साइबराबाद के नानकरामगुड़ा स्थित गोल्फ एज अपार्टमेंट में सोमवार को 29 वर्षीय उप्पला भरत की 30वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वह मूल रूप से तेलंगाना के सूर्यापेट जिले का रहने वाला था और बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि भरत घटना से महज दो दिन पहले ही इस अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहने आया था। ऊंचाई से गिरने के दौरान वह परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खड़े एक वाहन पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोल्फ एज अपार्टमेंट में कैसे हुई घटना?

यह घटना हैदराबाद के नानकरामगुड़ा इलाके में स्थित गोल्फ एज अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उप्पला भरत 30वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने के दौरान वह अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र में खड़े एक वाहन पर आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और अपार्टमेंट प्रबंधन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भरत किन परिस्थितियों में 30वीं मंजिल से नीचे गिरा था। पुलिस इसी समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हैदराबाद: सिरिसिल्ला में स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, कई छात्र घायल

दो दिन पहले ही हैदराबाद आया था उप्पला भरत

इस मामले में एक अहम जानकारी यह सामने आई है कि उप्पला भरत घटना से सिर्फ दो दिन पहले ही गोल्फ एज अपार्टमेंट में रहने आया था। उसने यहां किराए पर फ्लैट लिया था और अपनी नई जगह पर रहना शुरू किया था। भरत मूल रूप से तेलंगाना के सूर्यापेट जिले का निवासी था। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत था। उसके हाल ही में हैदराबाद आने और नए फ्लैट में रहने की जानकारी के बाद पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उसके हैदराबाद आने के पीछे की वजह और घटना से पहले की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वर्दी में दिखा हैरान करने वाला बर्ताव! महिला से मारपीट और बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो VIRAL

रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

उप्पला भरत की मौत के मामले में उसके रिश्तेदार उप्पला किशोर की शिकायत पर साइबराबाद के गाचीबौली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और पुलिस की जांच से घटना से जुड़े तथ्यों को समझने में मदद मिल सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts