Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में मानसून की दस्तक, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में आज होगी एंट्री

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में मानसून की दस्तक, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में आज होगी एंट्री
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं, अगले 24 घंटे के अंदर भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में भी मानसून पहुंच सकता है। इसी बीच गुजरात-राजस्थान से सटे 5 जिलों में बुधवार को हैवी यानी, भारी बारिश का अलर्ट है  ।

भारी बारिश के अलर्ट वाले जिले

भारी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में मालवा-निमाड़ (इंदौर-उज्जैन संभाग) के धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर शामिल हैं. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक वाला मौसम रहने की संभावना जताई है।

सिंगरौली में बिजली गिरने से 2 बच्चियों की मौत

इंदौर समेत प्रदेश के 19 जिलों में मंगलवार तक मानसून पहुंच गया. इस दौरान प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर भी जारी रहा. मंगलवार को सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट

बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। शिवपुरी में ही पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री रहा। वहीं, सबसे कम तापमान इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें- ईरान-इजराइल वॉर: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने किया जंग का ऐलान, मिसाइलें दागीं, अमेरिका भी हो सकता है शामिल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts