People's Update
Tuesday, March 24, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 24, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
    Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 की
    नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
    बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
    गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम
    बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला
    ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया
    कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई
    PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देंगे
    कोलकाता: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे
    इराक के मोसुल से उत्तर-पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए
    कुवैत में इंटरसेप्शन से गिरे मलबे से बड़ा नुकसान, सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद
    सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए
    अमेरिका: टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में लगी आग
    टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट
    राष्ट्रीय
    बिहार

    मैं 4Km दूर खड़ा था… दुलारचंद हत्याकांड में फंसाया गया,4 महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह का खुलासा, समर्थकों ने मनाया जश्न

    मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में चार महीने बाद पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बेऊर जेल से रिहा होते ही उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि घटना के समय वे 4 किलोमीटर दूर थे। पटना और मोकामा में समर्थकों ने जश्न मनाया, रोड शो और पूजा का कार्यक्रम भी तय किया गया है।
    Publish Date: 24 Mar 2026, 10:53 AM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मोकामा से जेडीयू विधायक और चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह को करीब चार महीने बाद बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार को उन्हें पटना की बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

      समर्थकों ने नारेबाजी की, फूल बरसाए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह लैंड क्रूजर गाड़ी में अपने पटना स्थित आवास के लिए रवाना हुए, जहां करीब 50 गाड़ियों का काफिला उनके साथ चल रहा था। रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है और घटना के समय वे मौके से करीब 4 किलोमीटर दूर थे।

      पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

      अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार 23 मार्च को उन्हें बेऊर जेल से रिहा किया गया। करीब चार महीने से वे जेल में बंद थे। उनकी गिरफ्तारी 1 नवंबर 2025 को हुई थी, जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा टाल इलाके में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी।

      जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने कहा कि, हमने समर्थकों से पहले ही कहा था कि हम जल्दी बाहर आ जाएंगे। हमें झूठे केस में फंसाया गया है। जहां घटना हुई थी, वहां से हम चार किलोमीटर दूर थे।

      यह भी पढ़ें: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कल जेल से बाहर आएंगे : इन शर्तों के साथ कोर्ट से मिलेगी बेल

      जेल से निकलते ही समर्थकों ने किया स्वागत

      अनंत सिंह की रिहाई की खबर मिलते ही बेऊर जेल के बाहर सैकड़ों समर्थक जमा हो गए थे। जैसे ही वे जेल से बाहर आए, समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। जेल से निकलने के बाद वे सीधे पटना के माल रोड स्थित अपने आवास पहुंचे। वहां पहले से ही स्वागत की भव्य तैयारी की गई थी। उनके आवास को फूल-मालाओं और सजावट से सजा दिया गया था। समर्थकों ने फूलों की बारिश की और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

      आवास पर समर्थकों के लिए भव्य भोज

      अनंत सिंह की रिहाई को लेकर उनके पटना स्थित आवास पर हजारों समर्थकों के लिए भव्य भोज का भी आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनके समर्थकों के लिए करीब 3 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं। इसके अलावा कई तरह के व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं।

      भोज में शामिल व्यंजन

      • समोसा
      • पूड़ी
      • पुलाव
      • दाल
      • मिक्स वेज
      • पनीर की सब्जी
      • आलू गोभी
      • रसगुल्ला

      बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 10 से 15 हजार समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है और करीब 1 से डेढ़ हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

      [featured type="Featured"]

      मोकामा में करेंगे 50 किलोमीटर लंबा रोड शो

      रिहाई के बाद अनंत सिंह अब अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को वे पटना से मोकामा के लिए रवाना होंगे और इस दौरान करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। यह रोड शो मोकामा से बड़हिया तक जाएगा और रास्ते में कई जगह समर्थक उनका स्वागत करेंगे। बड़हिया पहुंचने के बाद अनंत सिंह महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

      बार-बार हमें ही क्यों फंसाया जाता है?

      मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि, उन्हें बार-बार ऐसे मामलों में क्यों फंसाया जाता है, तो उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, बार-बार काहे फंसाया जाता है, ये हम बताएं? आप लोग ही जाकर पूछिए। सब लोग जानते हैं कि हम चार किलोमीटर दूर थे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और वे जल्द ही विस्तार से इस बारे में बात करेंगे।

      यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह! दुलारचंद यादव मर्डर केस में मोकामा विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत

      क्या है दुलारचंद यादव हत्याकांड?

      यह मामला 30 अक्टूबर 2025 का है। उस समय बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा था। मोकामा टाल इलाके में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोप लगाया गया कि इस घटना में अनंत सिंह और उनके समर्थक शामिल थे। इसके बाद 1 नवंबर की देर रात पटना के तत्कालीन एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मोकामा पहुंचे और अनंत सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। 2 नवंबर को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था।

      हाईकोर्ट में दी गईं 4 अहम दलीलें

      अनंत सिंह के वकीलों ने पटना हाईकोर्ट में जमानत के लिए कई महत्वपूर्ण दलीलें दीं।

      1. गोली मारने का आरोप साबित नहीं

      अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के पैर में गोली मारी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लाठी से मारना और वाहन से कुचलना बताया गया।

      2. पुलिसकर्मियों के बयान

      घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि अनंत सिंह ने गोली चलाई थी।

      3. पोते का पहला बयान

      दुलारचंद यादव के पोते ने अपने पिता को फोन कर सिर्फ इतना कहा था कि दादा की मौत हो गई है। उसने हत्या का जिक्र नहीं किया था।

      4. राजनीतिक कारण

      वकीलों ने कहा कि अनंत सिंह एक बड़े राजनीतिक नेता हैं, इसलिए उन पर अक्सर राजनीतिक कारणों से आरोप लगाए जाते हैं।

      पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

      दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का जिक्र किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर कई गहरे घाव मिले, छाती की कई पसलियां टूटी हुई थीं। फेफड़े फटे हुए मिले, सिर, घुटने और पीठ पर गंभीर चोटें थीं। दाहिने पैर के पास गोली लगने का निशान भी मिला। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण छाती और सिर पर गंभीर चोटों से हुआ कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर बताया गया।

      [breaking type="Breaking"]

      इस मामले में 4 FIR दर्ज

      पटना पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

      1. पहला केस दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने भदौर थाने में दर्ज कराया।
      2. दूसरा केस अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार ने दर्ज कराया।
      3. तीसरा मामला पुलिस ने अपने बयान के आधार पर दर्ज किया।
      4. चौथा केस अन्य संबंधित शिकायतों के आधार पर दर्ज हुआ।

      हत्या से पहले विवादित बयान

      जानकारी के मुताबिक, हत्या से दो दिन पहले दुलारचंद यादव ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, नीलम देवी असल में नीलम खातून हैं और चुनाव के दौरान उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ गया था।

      यह भी पढ़ें: मोकामा हत्याकांड में बड़ा खुलासा : गोली नहीं… फेफड़ा फटने से हुई थी दुलारचंद की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी कहानी

      कौन था दुलारचंद यादव?

      दुलारचंद यादव बाढ़-मोकामा इलाके का कुख्यात अपराधी माना जाता था। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ जमीन कब्जा, रंगदारी, फायरिंग, मारपीट और अवैध वसूली जैसे आरोप थे। 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में उसकी क्षेत्र में काफी पकड़ मानी जाती थी। 1995 में उसने बाढ़ से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में वह आरजेडी से जुड़ा और लालू यादव का करीबी माना जाता था। हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में वह जनसुराज के समर्थन में सक्रिय था।

      जेल में रहते हुए भी जीते चुनाव

      अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक बेहद प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। खास बात यह है कि जेल में रहने के बावजूद उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। मोकामा सीट पर उन्होंने कद्दावर नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हराया था। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान भी वे जेल से विधानसभा पहुंचे थे और मतदान किया था।

      अनंत सिंह का राजनीतिक सफर

      अनंत सिंह का राजनीतिक करियर भी काफी दिलचस्प रहा है।

      • 2005 में पहली बार जेडीयू के टिकट पर विधायक बने
      • 2010 में दूसरी बार चुनाव जीते
      • 2015 में जेडीयू से अलग हो गए
      • 2020 में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा
      • बाद में निर्दलीय चुनाव जीतकर भी विधानसभा पहुंचे

      उनकी पहचान बिहार की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में रही है।

      संपत्ति और केस

      चुनावी हलफनामे के अनुसार

      कुल संपत्ति: करीब 100 करोड़ रुपये

      आपराधिक केस: 28 मामले दर्ज

      हालांकि कई मामलों में उन्हें कोर्ट से राहत भी मिली है।

      यह भी पढ़ें: दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन : बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, SSP बोले- हत्या के वक्त मौके पर मौजूद थे

      अवैध हथियार मामले में भी सुर्खियों में रहे

      2022 में अनंत सिंह को अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई थी और उनकी विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो गई थी। लेकिन 14 अगस्त 2024 को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।

      राजनीति से संन्यास के संकेत

      हाल ही में अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत भी दिए थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अब वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि भविष्य में उनके बच्चे राजनीति की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति में सक्रिय नहीं रहेंगे, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Mokama MLA

      Anant Singh

      Dularchand Yadav murder case

      patna

      Bihar Latest News

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      RGPV में छिपकली कांड से मचा बवाल, वीडियो वायरल

      कैंटीन का खाना या खतरा?RGPV में छिपकली कांड से मचा बवाल, वीडियो वायरल

      रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

      आदित्य धर 'बॉक्स ऑफिस का बाप'!रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

      विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, कई बड़े नेताओं का जिक्र; स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिला ईमेल

      दिल्ली में हाई अलर्ट :विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, कई बड़े नेताओं का जिक्र; स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिला ईमेल

      PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया के मुद्दे पर रखेंगे अपनी बात, कल दी थी 25 मिनट की स्पीच

      संसद :PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया के मुद्दे पर रखेंगे अपनी बात, कल दी थी 25 मिनट की स्पीच

      कई जिलों में बदला मौसम, 26-27 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट; अप्रैल-मई में 45°C पार जा सकता है पारा

      MP Weather Update :कई जिलों में बदला मौसम, 26-27 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट; अप्रैल-मई में 45°C पार जा सकता है पारा

      साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय विमेंस टीम घोषित, हरमन को कप्तानी का जिम्मा, मंधाना उपकप्तान

      BCCI :साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय विमेंस टीम घोषित, हरमन को कप्तानी का जिम्मा, मंधाना उपकप्तान

      CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, नई नीति से मिलेगा सीधा फायदा

      रिंकू सिंह बने स्पोर्ट्स ऑफिसर!CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, नई नीति से मिलेगा सीधा फायदा

      बजरंग दल ने शुद्वि के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ, पूछा-रामनवमी पर आयोजन क्यों नहीं ?

      भोपाल एम्स में इफ्तार पार्टी को लेकर हंगामा......बजरंग दल ने शुद्वि के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ, पूछा-रामनवमी पर आयोजन क्यों नहीं ?

      “15 करोड़ दो वरना मौत तय!” — लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, शूटर जेल से उठा लाया गया

      “15 करोड़ दो वरना मौत तय!” — लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, शूटर जेल से उठा लाया गया

      टेकऑफ के कुछ मिनट बाद आसमान से गिरा सैन्य विमान, 66 की मौत; कई घायल

      कोलंबिया में C-130 हरक्यूलिस क्रैश :टेकऑफ के कुछ मिनट बाद आसमान से गिरा सैन्य विमान, 66 की मौत; कई घायल

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....