People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लखनऊ में शंकराचार्य ने गोरक्षा शंखनाद किया
    रेपिस्ट आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा
    ईरान जंग : लोग पालतू कुत्ते-बिल्ली छोड़कर भाग रहे
    'पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', लोकसभा में बोले राहुल गांधी
    स्पीकर के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे अमित शाह
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा
    हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
    बेंगलुरु: बहस के बाद डिलीवरी एजेंट ने किया ग्राहक पर हमला, तोड़ी नाक
    नॉर्थ कोरिया ने एक हफ़्ते में टेस्ट किया दूसरा स्ट्रेटेजिक क्रूज़ मिसाइल
    जंग मे अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत:इजराइल में कई जगह बमबारी
    आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
    हवाई सफर हुआ महंगा, AIR India ने बढ़ाया किराया
    राष्ट्रीय
    बिहार

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन :बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, SSP बोले- हत्या के वक्त मौके पर मौजूद थे

    Publish Date: 2 Nov 2025, 9:46 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बाहुबली नेता अनंत सिंह का नाम सुर्खियों में है। शनिवार की देर रात पटना पुलिस ने आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेडीयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसमें करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने देर रात बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना स्थित कारगिल चौक पर अनंत सिंह के घर को चारों ओर से घेरकर यह गिरफ्तारी की।

      गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह बोले- सत्यमेव जयते

      गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही अनंत सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लिखा गया- सत्यमेव जयते!! मुझे मोकामा की जनता पर पूरा भरोसा है। अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी। इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई। गिरफ्तारी के वक्त अनंत सिंह सफेद शर्ट-पैंट और चश्मा लगाए अपने समर्थकों से घिरे नजर आए। बताया जा रहा है कि, वे दिनभर चुनाव प्रचार में व्यस्त थे और देर रात पुलिस उन्हें घर से सीधे पटना लेकर आई।

      पटना SSP बोले- हत्या के वक्त मौके पर थे अनंत सिंह

      पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, 30 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तारतर गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हुई थी। इस दौरान पथराव और मारपीट में कई लोग घायल हुए और आरजेडी नेता दुलारचंद यादव (76) की मौत हो गई।

      उन्होंने कहा कि, जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ है कि घटना के वक्त अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे। हत्या की साजिश सोची-समझी थी। अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उनके साथ मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है।

      पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

      पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने दुलारचंद यादव की हत्या की गंभीरता को और स्पष्ट कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक-

      • शरीर पर कई जगह गहरे घाव और चोटों के निशान थे।
      • फेफड़े (लंग्स) फटने से भारी मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई।
      • छाती की कई पसलियां टूटी हुई थीं।
      • सिर, घुटने और पीठ पर भी गहरी चोटें थीं।

      रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर विद ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड बताया गया है। इसका मतलब है कि, सिर और छाती पर इतनी जोरदार चोटें लगीं कि हृदय और सांस प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया।

      चार FIR दर्ज, कई गिरफ्तारियां

      पटना पुलिस ने इस मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की हैं।

      पहली - मृतक के पोते नीरज कुमार द्वारा

      दूसरी - अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार द्वारा

      तीसरी - पुलिस की ओर से अपने बयान पर

      चौथी - पत्थरबाजी और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी

      पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल मोकामा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

      DM बोले- कानून तोड़ने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा

      पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हमने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 100% हथियार जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं और हर विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

      डीएम ने साफ कहा कि, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

      अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास

      उम्र: 64 साल

      पार्टी: जेडीयू (इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार)

      संपत्ति: लगभग 100 करोड़ रुपए (हलफनामे के अनुसार)

      क्रिमिनल केस: 28

      करियर:

      • 2005 में पहली बार JDU टिकट पर विधायक चुने गए।
      • 2010 में दोबारा जीते।
      • 2015 में पार्टी छोड़ RJD में शामिल हुए।
      • 2020 में RJD टिकट से तीसरी बार विधायक बने।
      • 2022 में अवैध हथियार मामले में अयोग्य घोषित हुए।
      • 2024 में पटना हाईकोर्ट से बरी हुए।

      अनंत सिंह को ‘बाहुबली’ के रूप में जाना जाता है और उनका नाम बिहार की कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक घटनाओं में जुड़ चुका है।

      तेजस्वी ने कसा तंज, विपक्ष ने उठाए सवाल

      अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी गर्मा गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, चुनाव आयोग मर चुका है क्या? एनडीए उम्मीदवार खुलेआम बंदूक और काफिले के साथ प्रचार कर रहे हैं और हत्या के आरोपी थाने के सामने से गुजर रहे हैं।

      वहीं जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा कि, देर से सही, लेकिन कार्रवाई स्वागतयोग्य है। अगर FIR के तुरंत बाद गिरफ्तारी होती तो यह स्थिति नहीं बनती।

      चुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट

      हत्या और गिरफ्तारी के बाद मोकामा में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी है और CAPF के जवान पुलिस के साथ गश्त कर रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता अब चुनाव को हिंसा-मुक्त और निष्पक्ष कराना है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Anant Singh Arrested

      Dularchand Yadav Murder

      Bihar Crime

      Bihar Politics

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार

      हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन :लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार

      जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

      LPG की कालाबाजारी!जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

      कौन हैं नौशद और नाटू जिनको लेकर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

      WRD Contract Case :कौन हैं नौशद और नाटू जिनको लेकर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

      दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!

      देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत;दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!

      उत्तराखंड में मई-जून जैसी तपिश, तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा   

      मार्च में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड :उत्तराखंड में मई-जून जैसी तपिश, तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा  

      धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बयान वायरल

      ‘हम आतंकवाद के खिलाफ हैं’,धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बयान वायरल

      NCERT किताब विवाद केस में कहा-डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाए केंद्र सरकार

      सुप्रीम कोर्ट सख्त :NCERT किताब विवाद केस में कहा-डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाए केंद्र सरकार

      शिवम दुबे ने 3rd AC में किया ट्रैवल, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो ट्रेन से करना पड़ा सफर?

      Shivam Dubey:शिवम दुबे ने 3rd AC में किया ट्रैवल, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो ट्रेन से करना पड़ा सफर?

      यह T-20 बल्लेबाजों का खेल, वर्ल्ड कप जीत के बाद इंटरव्यू में बोले गौतम गंभीर

      क्रिकेट कोई शेयर मार्केट नहीं :यह T-20 बल्लेबाजों का खेल, वर्ल्ड कप जीत के बाद इंटरव्यू में बोले गौतम गंभीर

      अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल, बोले पूरे राज्य में खुशी का माहौल

      कोच्चि में PM मोदी :अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल, बोले पूरे राज्य में खुशी का माहौल

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....