दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम!11 दिनों में चौथी बार महंगाई का झटका, जानें दिल्ली में कितनी हुई कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब सीएनजी ने भी आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। मई महीने में यह चौथी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़े हैं। लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब ऑटो, टैक्सी चालकों से लेकर निजी वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों तक पर साफ दिखने लगा है। लोगों का कहना है कि अब सफर करना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।
मई में चौथी बार बढ़े सीएनजी के दाम
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को फिर 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई। इससे पहले 23 मई को भी सीएनजी 1 रुपए महंगी हुई थी। वहीं 15 मई और 17 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। सिर्फ 11 दिनों के अंदर सीएनजी की कीमतों में कुल 6 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो चुका है। नई कीमतों के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 83.09 रुपए प्रति किलो बिक रही है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर वे लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं जो रोजाना सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक! 10 दिन में चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
ऑटो और टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
सीएनजी महंगी होने का सबसे ज्यादा असर ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले ही कमाई कम हो रही थी और अब ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ने से खर्च बढ़ गया है। कई चालकों का कहना है कि अगर इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो किराया बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी। दिल्ली और आसपास के शहरों में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसे पेट्रोल और डीजल से सस्ता माना जाता था लेकिन अब लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों की बचत भी कम होती जा रही है।
पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी
सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी। इसके ठीक अगले दिन सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। आम परिवारों का कहना है कि हर जरूरी चीज महंगी होती जा रही है। रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में बदलाव और सप्लाई लागत बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है।
अलग-अलग शहरों में क्या हैं नए रेट
दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सीएनजी की कीमतें बढ़ी हुई हैं। नोएडा में सीएनजी 91.70 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि गाजियाबाद में इसका रेट 102.90 रुपए प्रति किलो हो गया है। गुरुग्राम में सीएनजी 84.12 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा मुंबई में फिलहाल सीएनजी के दाम स्थिर हैं। वहां अभी सीएनजी 81 रुपए प्रति किलो मिल रही है। पिछले महीने मुंबई में हल्की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन उसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम, लेकिन पड़ोसी देशों की कीमतें कर देंगी हैरान
आम आदमी पर बढ़ती महंगाई का असर
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पहले लोग पेट्रोल और डीजल से बचने के लिए सीएनजी वाहन खरीद रहे थे लेकिन अब सीएनजी भी महंगी होती जा रही है।











