Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची को पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, मैं उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जापान को मंगलवार को पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में साने ताकाइची मिली हैं। उनके प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैं उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।' बता दें, कि जापान की संसद के निचले सदन में ताकाइची को 237 वोट मिले, जो 465 सदस्यीय सदन में बहुमत से काफी अधिक हैं। 

    साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, 'मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ। हमारे गहरे होते संबंध हिंद-प्रशांत और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।'

    Twitter Post

     'आयरन लेडी' के नाम से जानते है लोग 


    जानकारी के मुताबिक, 64 वर्षीय साने ताकाइची जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की प्रमुख हैं। वे जापान देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है। वे पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं और रूढ़िवादी विचारधारा की समर्थक हैं। देश में उन्हें 'आयरन लेडी' के नाम से भी जाना जाता है। बता दें, ताकाइची ने पूर्व नेता शिगेरु इशिबा की जगह ली है, जिन्होंने दो चुनावी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।

    10 बार बन चुकी है सांसद

    साने ताकाइची का जन्म 1961 में नारा प्रांत में हुआ था। उनका पारिवार का दूर दूर तक राजनीति से कोई नाता नहीं है। उनके पिता एक साधारण कर्मचारी थे और मां एक पुलिस अधिकारी थीं। ताकाइची को राजनीति में रुचि 1980 के दशक में हुई। जब अमेरिका और जापान के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर था। ताकाइची ने 1996 में पहली बार संसद का चुनाव जीतकर राजनीति की शुरुआत की। उसके बाद वे दस बार सांसद चुनी गईं। हालांकि, एक बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts