Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खादी ड्रेसेस को प्रमोट करने रैंप पर उतरे मॉडल्स

खादी ग्रामोद्योग द्वारा भोपाल हाट में खादी फैशन शो का आयोजन
Follow on Google News
खादी ड्रेसेस को प्रमोट करने रैंप पर उतरे मॉडल्स

मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित महोत्सव 2023 के अंतर्गत शुक्रवार को खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर खादी के अलग-अलग आउटफिट में शहर के मेल-फीमेल मॉडल्स ने खादी से बनी डिजाइनर ड्रेसेस में रैंप वॉक की और दर्शकों ने तालियां बजाकर मॉडल्स का चीयर-अप किया। इस कार्यक्रम की शो स्टॉपर रहीं मिसेस इंडिया इंटरनेशनल डॉ. रीनू यादव रहीं। कार्यक्रम में 25 वीं बटालियन पुलिस मेस की करीब 10 महिलाओं ने भाग लिया।

मोदी स्टाइल जैकेट में मॉडल्स ने की रैंप वॉक

ट्रेडिशनल गीतों पर फैशन शो में फीमेल्स ने खादी से बनी डिजाइनर साड़ियों में रैंप वॉक की, इन साड़ियों पर ब्लॉक व बटिक प्रिंट खास रहा, तो वहीं गर्ल्स की इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की खादी ड्रेसेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। तीन राउंड में आयोजित इस फैशन शो की अंतिम कड़ी में पुरुषों ने खादी से डिजाइनर कुर्ता-पजामा, मोदी स्टाइल जैकेट्स में वॉक की और खादी को डिफरेंट रुप में प्रस्तुत किया।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts