मॉडल की मौत मामला :खुशबू के शरीर पर चोट के कई निशान मिले, बच्चेदानी को भी नुकसान

कासिम के परिवार की जुटाई जा रही जानकारी, बस ड्राइवर से की पूछताछ
Follow on Google News
खुशबू के शरीर पर चोट के कई निशान मिले, बच्चेदानी को भी नुकसान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मॉडल की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिवार मॉडल की गला घोंटकर और पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। वह गर्भवती थी। मारपीट से उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। बच्चेदानी की नली में भी चोट का पता चला है। 

    Uploaded media

    परिवार की जानकारी जुटा रही पुलिस

    एसीपी बैरागढ़ संभाग आदित्य राज सिंह का कहना है कि सागर के मंडी बामौरा निवासी खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मां लक्ष्मी और उसकी बहन के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में कासिम अहमद से पूछताछ की जा रही है। वह निशातपुरा स्थित करोंद में साइबर कैफे चलाता है। शाहजहांनाबाद में उसका घर है। वह उज्जैन का रहने वाला है। दुबई होकर आया है। खुशबू उसके साथ कुछ महीनों से रह रही थी। पुलिस उसके परिवार की जानकारी जुटा रही है। खुशबू की मां लक्ष्मी का आरोप है कि तीन दिन पहले कासिम ने कॉल करके बताया था कि वह उसको उज्जैन ले जा रहा है। मां ने शक जताया है कि एक से अधिक आरोपी है। क्योंकि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। 

    Uploaded media

    बस में सवार होते समय ही हालत खराब थी

    पुलिस ने उस बस के ड्राइवर और कंडक्टर से भी पूछताछ की है, जिससे आरोपी ने उसके साथ सफर किया था। कंडक्टर ने बताया कि जब वह बस में सवार हुई थी तभी उसकी हालत खराब थी। इसलिए पुलिस को शक है कि उज्जैन में कुछ हुआ है जिसको कासिम छुपा रहा है। कासिम के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में देर शाम पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिल गई है। डीसीपी जोन-2 मयूर खंडेलवाल ने बताया कि खुशबू गर्भवती थी। इस अवस्था में कई बार जटिल स्थिति बन जाती है।  हालांकि अभी भी पूरी रिपोर्ट मिलना बाकी है। इसके बाद अभियोजन से राय लेने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts