Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : मिजोरम में सैरांग इलाके के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की

Follow on Google News
VIDEO : मिजोरम में सैरांग इलाके के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की
आइजोल मिजोरम में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सैरांग इलाके के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद 17 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं, कई अन्य अब भी लापता हैं। फिलहाल,  मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

PM मोदी ने जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में हुई रेलवे पुल के ढह जाने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे की घोषणा की। PMO की ओर से ट्वीट कर लिखा- मिजोरम में पुल हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। https://twitter.com/PMOIndia/status/1694245422162694361?s=20 पीएम मोदी ने कहा कि घटनास्थल पर राहत व बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1694242874328563991?s=20
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts