Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विंटर फ्लॉवरिंग में मिक्स कलर फ्लॉवर बने पसंद, फूलों से लदी रहती हैं इनकी डालियां

शहर की नर्सरियों में बालकनी, क्यारियों और खिड़की के किनारे लगने वाले फूलों की बहार
Follow on Google News
विंटर फ्लॉवरिंग में मिक्स कलर फ्लॉवर बने पसंद, फूलों से लदी रहती हैं इनकी डालियां

सर्दियों के मौसम में रंग-बिरंगे फूलों की आमद तेजी से शुरू हो जाती है और इस मौसम में गार्डनिंग का अपना अलग ही आनंद है। प्रकृति से मिले हजारों तरह के रंग-बिरंगे फूलों की रंगत अपने बालकनी से लेकर गार्डन तक में बिखेरी जा सकती है। शहर की नर्सरियों में देश के अलग-अलग कोनों से प्लांट ग्रोअर्स अपने पौधे भेजते हैं तो वहीं जिन फूलों के पौधे भोपाल में नहीं मिल पाते वे बड़ी आसानी से ऑनलाइन नर्सरी में मिल जाते हैं। विंटर सीजन के लिए शहर की नर्सरियों की बात करें तो यहां गुलाब की कई वैराइटी जिसमें खासतौर पर सर्दियों के लिए मिनिएचर या बटन रोज मिलते हैं। वहीं स्पाइर लिली, जरबेरा, विंका, जिनिया, एलामंडा, एंथूरियम जैसे चटक रंगों से सराबोर फूलों की मांग रहती है। गार्डनिंग से जुड़ी सामग्री, दवाइयां व ऑर्गेनिक सामान अब नर्सरियों में ही मिलने लगा है।

गमलों और क्यारियों में लगते हैं आसानी से

इस मौसम में गुलदाउदी और डेहलिया के साथ-साथ कैलेंडुला, नैस्टर्टियम, सिनेरेरिया आदि फूल भी कई रंगों में आते हैं। ये पौधे कम समय में और आसानी से बगीचे में लगाए जा सकते हैं। इन्हें घर की क्यारियों, बाउंड्रीवॉल के किनारे, खिड़की पर लगा सकते हैं। कैलेंडुला बीज द्वारा उगाया जाता है, जिसे पॉट मैरीगोल्ड भी कहा जाता है। कैलेंडुला पौधे में सुंदर और पीले - नारंगी रंग के फूल खिलते हैं। यह फूल शुरुआती ठंड से वसंत में आखिरी ठंड तक फूलता है। नैस्टर्टियम को गमले और क्यारियों में आसानी से लगा सकते हैं।

सर्दियों में मिलते हैं कई फ्लॉवरिंग प्लांट्स

शहर की लिंक रोड नंबर-1 स्थित शासकीय नर्सरी में गुलदाउदी, डेजी, जिनिया, पिटूनिया, कैलेंडुला, एलिसम, कारनेसन और एस्टर फ्लॉवरिंग प्लांट्स मिलते हैं। इसके अलावा कॉसमॉस, डहेलिया, सेवंती, रजनीगंधा, एबुली, मेरीगोल्ड भी मिलते हैं। सर्दियों में फूलों के पौधे लगाने के लिए उनके छोटे पौधे तैयार किये जाते हैं। बीज लगाते समय ध्यान रखें कि आप जिस मिट्टी का प्रयोग कर रहे हैं उसमें से पानी के बहने की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि बीज उगने से पहले सड़े नहीं और सुरक्षित रहे। वहीं पौधे लगाने पर उन्हें ठंड में रेगुलर पानी की जरूरत नहीं होती। -नीलाभ श्रीवास्तव, हॉर्टिकल्चरिस्ट

मिक्स कलर फ्लॉवर लगाती हूं छत पर

मेरी घर की टेरेस पर हर मौसम में फूलों की बहार रहती है लेकिन विंटर फ्लॉवरिंग की शुरुआत अक्टूबर से करना होती है और इस मौसम में फूलों की कई वैराइटी आती हैं। मैं पोचुर्लुका, बालसम मिक्स कलर, हार्डी बेगोनिया, टोरनिया जैसे प्लांट्स लगती हूं, जिनकी डाले फूलों से लदी रहती हैं। अब तो कई तरह के पॉट्स आने लगे हैं, जिसमें इन्हें अलग-अलग स्टाइल में पौधे लगाकर ग्रो किया जा सकता है। इसके अलावा में वॉल हैंगिंग और वॉल डेकोर में भी फ्लॉवरिंग प्लांट्स लगाती हूं। इस मौसम में सब्जियां भी लगाई जा सकती हैं जो कि अच्छी ग्रो करती हैं। - गायत्री नेगी, नेचर लवर

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts