Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुपर ओवर में मिचेल स्टार्क चमके, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

आईपीएल-2025 का पहला सुपर ओवर : 6 में से 5 मैच जीत अंक तालिका में टॉप पर पहुंची दिल्ली
Follow on Google News
सुपर ओवर में मिचेल स्टार्क चमके, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जीत की राह पर वापसी की। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान अरूण जेटली स्टेडियम में पिछला मैच गंवाया था, लेकिन बुधवार को जीत हासिल की। टीम अब छह मैच में 10 अंक के साथ दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम चार अंक के साथ 8वें स्थान पर है। सुपर ओवर में रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर (06) और रियान पराग (04) बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि गेंद मिचेल स्टार्क ने थामी। हेटमायर और पराग ने चौके मारे, लेकिन पराग फ्री हिट पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल (00) भी इसके बाद रन आउट हुए, जिससे दिल्ली को 12 रन का लक्ष्य मिला। दिल्ली की ओर से लोकेश राहुल (नाबाद 07) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 06) बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि रॉयल्स ने गेंद संदीप शर्मा को थमाई। राहुल ने पहली गेंद पर दो रन लिए और फिर अगली गेंद पर चौका मारा। स्टब्स ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts