Iran-Israel War:मिसाइल क्षमता पर आमने-सामने दावे, ईरान बोला- जंग के बीच भी जारी है प्रोडक्शन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अब मिसाइल क्षमता को लेकर बड़ा टकराव सामने आ गया है। एक ओर बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता पूरी तरह खत्म कर दी गई है।
मिसाइल क्षमता पर आमने-सामने दावे, ईरान बोला- जंग के बीच भी जारी है प्रोडक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अब मिसाइल क्षमता को लेकर बड़ा टकराव सामने आ गया है। एक ओर बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता पूरी तरह खत्म कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि युद्ध के दौरान भी मिसाइलों का उत्पादन लगातार जारी है।

    अमेरिका और इजरायल का दावा-ईरान की ताकत खत्म

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि ईरान इस जंग में कमजोर पड़ चुका है और उसका नेतृत्व लगभग खत्म हो गया है। इसके साथ ही नेतन्याहू ने मीडिया के सामने आकर दावा किया कि इजरायल के हमलों के बाद ईरान अब बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की स्थिति में नहीं है। नेतन्याहू कहा कि ईरान जिन मिसाइलों की धमकी दे रहा है, वे अब उसके पास मौजूद ही नहीं हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की स्थिति में नहीं रहा।

    ईरान का पलटवार- ‘मिसाइलें लगातार बन रही हैं’

    इन दावों के बीच ईरान की ओर से कड़ा जवाब सामने आया है। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि जंग के बावजूद मिसाइल निर्माण पूरी रफ्तार से जारी है और देश के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। आईआरजीसी के मुताबिक, मिसाइल उत्पादन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है और जरूरत के मुताबिक लगातार नई मिसाइलें तैयार की जा रही हैं। इसे सीधे तौर पर इजरायल के दावों का जवाब माना जा रहा है।

    /img/116/1773997966201

    यूरेनियम और होर्मुज को लेकर भी बयानबाजी

    नेतन्याहू ने यह भी दावा किया था कि इजरायल के हमलों के बाद ईरान की यूरेनियम एनरिचमेंट क्षमता भी खत्म हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इजरायल लगातार कई मोर्चों पर हमले कर रहा है और जंग में बढ़त बना रहा है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी बयान दिया कि अब इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के विकल्प तलाशने की जरूरत है।

    हमले और जवाबी कार्रवाई से बढ़ा तनाव

    जंग के दौरान हालात और गंभीर हो गए हैं। इजरायल ने ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने कतर से लेकर बहरीन तक कई ऊर्जा ठिकानों और तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया। हालांकि, इन घटनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान में गैस फील्ड पर हुए हमले की जानकारी नहीं थी और उन्होंने इजरायल को ऐसे कदमों से बचने की सलाह भी दी।

    ये भी पढ़ें: ईरान को एक और झटका : इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, युद्ध को लेकर दिया था बड़ा बयान

    स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण

    दोनों देशों के बीच इस तरह के दावों और जवाबी बयानों ने साफ कर दिया है कि जंग केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है बल्कि यह मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक स्तर पर भी लड़ी जा रही है। मिसाइल क्षमता को लेकर विरोधाभासी दावों के बीच यह साफ है कि स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है जिसका असर ग्लोबल ऊर्जा सप्लाई और सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts