Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'सात जन्मों का साथ' बन गया सबूत, राजा के कातिलों से अचानक बोली सोनम- ‘मारो इसे…’, हनीमून मर्डर केस में नया खुलासा

Follow on Google News
'सात जन्मों का साथ' बन गया सबूत, राजा के कातिलों से अचानक बोली सोनम- ‘मारो इसे…’, हनीमून मर्डर केस में नया खुलासा
Raja Raghuvanshi Murder Caseमेघालय पुलिस ने इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की बारीकी से की गई जांच और डिजिटल सबूतों के आधार पर यह साफ हो गया कि इस खौफनाक हत्या की साजिश खुद मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। उसने अपने प्रेमी और तीन शूटरों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

'डाव' से हुई हत्या, पत्नी ने दिया था 'मारने' का इशारा

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने तीन हत्यारों—आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी—को मध्य प्रदेश से मेघालय बुलाया। 21 मई को सभी गुवाहाटी में मिले और हत्या के लिए स्थानीय दुकान से ‘डाव’ नामक धारदार हथियार खरीदा गया। 23 मई को सोनम ने राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों हत्यारों को इशारा किया, “मारो इसे।” इसके बाद राजा के सिर पर दो बार धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

शादी के 10 दिन बाद रची हत्या की साजिश

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के बहाने गुवाहाटी रवाना हुए, और फिर वहां से शिलांग के सोहरा इलाके पहुंचे।

'सात जन्मों का साथ' बन गया सबूत

हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था – “सात जन्मों का साथ है।” इस पोस्ट के समय और मौके से मेल न खाने पर पुलिस को शक हुआ। इसके अलावा, हनीमून ट्रिप के दौरान कपल ने कोई फोटो नहीं ली और न ही किसी को अपडेट दिया, जिससे शक और गहरा गया।
  • सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी शर्ट और रेनकोट बने अहम सुराग
  • पुलिस ने 42 CCTV फुटेज खंगाले, जिससे हत्यारों की मूवमेंट का पता चला।
  • घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर आकाश की खून से सनी शर्ट और सोनम का रेनकोट मिला।
  • आनंद कुर्मी को गिरफ्तारी के वक्त वही कपड़े पहने मिले, जो उसने हत्या के समय पहने थे।
  • स्कूटी से आने-जाने वाले रास्ते और पैटर्न ने पुलिस को सारे जोड़ मिलाए।

7 जून को एकसाथ हुई छापेमारी

इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए मेघालय पुलिस ने 20 सदस्यीय कोर टीम के नेतृत्व में कुल 120 पुलिसकर्मी तैनात किए। 7 जून को मेघालय, मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर एकसाथ छापेमारी कर तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया। सोनम ने गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में सरेंडर किया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts