दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव: केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, सरसों और तुअर खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत

सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इसी के साथ बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। इस बैठक में भावांतर योजना, दलहन–तिलहन मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और ग्रामीण सड़कों सहित अनेक विषयों पर मध्यप्रदेश को बड़ी राहत देने वाले निर्णय लिए गए।
केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, सरसों और तुअर खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरसों और तुअर की खरीद से जुड़े मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरसों की खरीद के लिए भावांतर भुगतान योजना के तहत मध्यप्रदेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    सरसों खरीद के लिए भावांतर योजना को मंजूरी

    बैठक में सरसों की खरीद से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संबंधित विभागों को भुगतान प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस फैसले से किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिलेंगे। 

    ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला :  पूर्व CJI को बचाने के लिए ₹1 करोड़ फीस मांगने वाली याचिका खारिज

    तुअर की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद

    बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तुअर (अरहर) की शत-प्रतिशत खरीद से संबंधित स्वीकृति पत्र भी सौंपा। इस निर्णय से प्रदेश के तुअर उत्पादक किसानों को अच्छा प्रॉफिट होगा। जिससे किसानों को बाजार में कीमत गिरने की चिंता नहीं रहेगी। 

    Uploaded media

     किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

    बैठक में सरसों और सोयाबीन के भावांतर भुगतान के अलावा दलहन मिशन के तहत मूंग और उड़द के अतिरिक्त लक्ष्य, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम, मनरेगा भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे विषयों पर भी बातचीत की गई। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि-मध्यप्रदेश से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाए ताकि किसानों समय पर लाभ मिल सके।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts