PlayBreaking News

इंदौर:मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना पड़ा भारी, छात्रा के खाते से उड़ाएं 1.45 लाख रुपए

ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में हीरानगर क्षेत्र में एक एमबीए छात्रा साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए गए।
Follow on Google News
मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना पड़ा भारी, छात्रा के खाते से उड़ाएं 1.45 लाख रुपए
AI GENERATED IMAGE

इंदौर। पीड़िता के अनुसार दूसरे मोबाइल नंबर पर पेटीएम से जुड़ा एक ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने लगे। मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और हीरानगर पुलिस को दी गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

ऐप डाउनलोड करने के बाद हुए ट्रांजेक्शन 

पीड़िता के अनुसार उसने दूसरे मोबाइल नंबर पर पेटीएम से जुड़ा एक ऐप डाउनलोड किया था। कुछ समय बाद मोबाइल में तकनीकी दिक्कत आने लगी। इसके साथ ही बैंक खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने लगे।

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़: मोबाइल से टाइगर रिकॉर्ड करते दिखे जिप्सी चालक, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू

खाते से निकली बड़ी रकम

जब खाते की जांच की गई तो तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.45 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के होश उड़ गए। इसके बाद उसने तुरंत संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया।

साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से की शिकायत

घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और हीरानगर पुलिस को दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर एक्सपर्ट की मदद से की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Home Remedies For Ants : घर में लाल चींटियों से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील 

पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और ऐप डाउनलोड करने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता ही इस तरह की ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts